About: http://data.cimple.eu/claim-review/35eb6e9ad543e205f47ea3a9e90e45aefc2ddff6cf89202372fca91f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : गेमिंग ऐप का प्रचार करने वाला वीडियो डीपफेक है, दो अलग-अलग वीडियो को मर्ज कर अलग से जोड़ी गई है आवाज गेमिंग ऐप के प्रचार वाला यह वीडियो डीपफेक है। इसमें दो वीडियो को मर्ज कर आवाज अलग से जोड़ी गई है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Apr 6, 2024 at 04:22 PM - Updated: Apr 6, 2024 at 04:44 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गेमिंग ऐप के प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें एक यूट्यूबर को वीडियो के जरिए ऐप का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यूट्यूबर के सवालों के जवाब में युवक और युवती ऐप से पैसे कमाने की बात कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो डीपफेक है। दरअसल, दो अलग-अलग वीडियो को मर्ज कर उसमें क्लोन की गई आवाज अलग से जोड़ी गई है। इस तरह के कई अन्य वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज की फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने फेसबुक पोस्ट का लिंक भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Jellys Rush (आर्काइव लिंक) ने 31 मार्च को इस वीडियो को पोस्ट किया है। पड़ताल वायरल वीडियो को देखने पर इसमें आवाज और होंठों के हिलने का मिलान नहीं होता है। इससे यह हमें संदिग्ध लगा। वीडियो पर @Kirankumar._ लिखा हुआ है। हमने इस बारे में गूगल पर सर्च किया तो यूट्यूबर किरण कुमार का वेरिफाइड यूट्यूब चैनल मिला। इसमें सर्च करने पर हमें पहली क्लिप से मिलती-जुलती वीडियो क्लिप मिली। इसमें और वायरल वीडियो की क्लिप में बस विषय अलग है। इसके 10 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया है। असली वीडियो क्लिप में यूट्यूबर युवती से ‘मोस्ट यूजलेस डिग्री’ के बारे में पूछ रहा है, जबकि वायरल वीडियो में वह ऐप के बारे में बात करता दिख रहा है। यूट्यूब चैनल पर ही हमें दूसरी वीडियो क्लिप भी मिल गई। इसे 20 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया है। इसमें यूट्यूबर युवक से ‘मोस्ट बोरिंग जॉब’ के बारे में सवाल करता दिख रहा है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो में आवाज अलग से जोड़ी गई है। इस बारे में हमने एआई एक्सपर्ट और ALTRD की फाउंडर गायत्री अग्रवाल से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनक कहना है, यह एक एआई निर्मित वीडियो है। कुछ ब्रांड्स सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर्स की क्लोन की गई आवाज का इस्तेमाल लोगों को भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं। निष्कर्ष: गेमिंग ऐप के प्रचार वाला यह वीडियो डीपफेक है। इसमें दो वीडियो को मर्ज कर आवाज अलग से जोड़ी गई है। - Claim Review : गेमिंग ऐप का प्रचार कर रहा यूट्यूबर। - Claimed By : FB User- Jellys Rush - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software