About: http://data.cimple.eu/claim-review/37686d721107a23be0440b7024ba40b6aa59eab07d421db80aaad7ce     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim रिलायंस JIO और एयरटेल अपने यूजर्स को 1 साल का फ्री रिचार्ज दे रहे हैं। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें। Fact वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने Jio और एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। वेबसाइट पर दिए गए ऑफर्स की सूची में ऐसे किसी ऑफर के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। जांच में आगे हमने Jio और एयरटेल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस दावे के बारे में खोजा, लेकिन वहां मुफ्त रिचार्ज जैसे किसी भी ऑफर के बारे में नहीं बताया गया है। अब हम Jio और एयरटेल की तरफ से एक साल का मुफ्त रिचार्ज देने के दावे के साथ बताये गए लिंक पर क्लिक करते हैं। यह लिंक leziboys.com नामक वेबसाइट पर खुलता है। हमें यह वेबसाइट संदिग्ध लगी। इसलिए हमने इसे स्कैम डिटेक्टर पर चेक किया। स्कैम डिटेक्टर ने इस वेबसाइट को 100 में से 12.4 की रैंकिंग दी है। स्कैम डिटेक्टर ने इस वेबसाइट को अविश्वसनीय, जोखिम भरा और ख़तरे वाला बताया है। जांच में आगे हम ‘who is’ पर भी इस वेबसाइट से जुड़ी अन्य जानकारियां खंगालते हैं। यहां बताया गया है कि यह डोमेन 18 अप्रैल 2024 को “NameCheap, Inc.” के नाम से रजिस्टर कराया गया था। अपनी जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि रिलायंस JIO और एयरटेल द्वारा अपने यूजर्स को 1 साल का फ्री रिचार्ज दिए जाने का दावा फर्जी है। हम अपने पाठकों से अपील करते हैं कि कृपया किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। ऐसे लिंक जोखिम भरे हो सकते हैं। Result: False Sources Scam Detector. Whois.com. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software