About: http://data.cimple.eu/claim-review/381745db7dbc8ee41ef7a87a7eea987cf7081c1ce929e94c1b8c220e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • QUICK FACT CHECK: हांगकांग एयरपोर्ट पर यात्री सामान के मिसहैंडलिंग का वीडियो फिर से भारत के नाम पर वायरल हमने इस वीडियो की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो किसी भारतीय हवाई अड्डे का नहीं बल्कि हांगकांग हवाई अड्डे का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Apr 22, 2020 at 06:10 PM नई दिल्ली विश्वास न्यूज। सोशल मीडिया पर फिरसे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ एयरपोर्ट स्टाफ के लोगों को यात्री सामान को उतारते समय बुरी तरह कार्गो गाड़ी में फेंकते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किसी भारतीय हवाई अड्डे का है। हमने इस वीडियो की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो किसी भारतीय हवाई अड्डे का नहीं बल्कि हांगकांग हवाई अड्डे का है। क्या हो रहा है वायरल? वायरल वीडियो 38 सेकंड का है। वीडियो में एयरपोर्ट स्टाफ के चार लोग हैं जिनमें से दो कन्वेयर बेल्ट पर आ रहे सामान को बुरी तरह कार्गो गाड़ी में फेंक रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ‘Suresh Nair’ नाम के यूजर ने डिस्क्रिप्शन में लिखा “ये तरीका हॆ भारतीय हवाई कार्गो स्टाफ का यात्री सामान ट्रांसफर करने का ऐसा स्टाफ दंडित होना चाहिये।” इस पोस्ट का फेसबुक लिंक यहां और आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो को Invid टूल पर डाला था और इसके कीफ्रेम्स निकाले थे। हमने इन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर शेयर किया था। हमने खोजने पर पाया था कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सबसे पहले इस वीडियो को Marcela Fernanda Solis Walker नाम के यूजर ने शेयर किया था। पोस्ट के डिस्क्रिप्शन में मार्सेला ने लिखा था “इस तरह से कि हमारे प्रिय सामान को ट्रीट किया जाता है !! मैंने आज सुबह वीडियो बनाया, जब मेरी फ्लाइट #hongkongairport #cathaydragon #cathaypacific #cathaypacificairways #travelblogger #travelers # फ्लाइट में लैंड हुई। CX5617 xiano- होंगकोंग प्रस्थान सुबह 7:40 बजे सितम्बर 27 को। सुबह 9:00 बजे के आसपास होंगकोंग हवाई अड्डे पर उतरा।” थोड़ा सा ढूंढने पर हमारे सामने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट नाम की वेबसाइट का एक लिंक लगा था जिसमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स थे। स्टोरी की हैडलाइन में ही जिक्र था कि यह घटना हांगकांग एयरपोर्ट की है। हमने ज़्यादा पुष्टि के लिए कैथे पैसिफिक के प्रवक्ता हाओ ली से बात की थी जिन्होंने कहा था: “कंपनी इस फुटेज से अवगत है। घटना हांगकांग एयरपोर्ट की ही है और 2018 सितम्बर की है। उस समय HAS के स्टाफ को सख्त हिदायत दी गयी थी और यात्रिओं की संपत्ति की हैंडलिंग को गंभीरता से लेने को भी कहा गया था। इस मामले में कैथे पैसिफिक ने एक अपोलोजी भी इशू की थी।” हमने इस वीडियो की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह दावा गलत है। इस पूरी पड़ताल को यहाँ नीचे पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: हमने इस वीडियो की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने पाया था कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो किसी भारतीय हवाई अड्डे का नहीं बल्कि हांगकांग हवाई अड्डे का है। - Claim Review : ये तरीका हॆ भारतीय हवाई कार्गो स्टाफ का यात्री सामान ट्रांसफर करने का ऐसा स्टाफ दंडित होना चाहिये - Claimed By : Suresh Nair - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software