About: http://data.cimple.eu/claim-review/383502ee2654bc92c2dca8b3f3d50e6d6cd80b7dbdbd9dc4ec568dfe     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • UAE में लगी आग का पुराना वीडियो दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक के दावे से वायरल बूम ने पाया कि वायरल वीडियो अगस्त 2020 का है, तब यूएई के अजमान स्थित एक मार्केट में आग लग गई थी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगी आग का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल ही में हुए ईरानी ड्रोन हमलों से जुड़ा है. बूम ने पाया कि यह वीडियो 2020 का है. इसका अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से कोई संबंध नहीं है. गौरतलब है कि 16 मार्च को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके चलते भीषण आग लग गई और उड़ानें रोकनी पड़ीं. 28 फरवरी के बाद से यह इस तरह का तीसरा हमला था. सोशल मीडिया पर क्या है वायरल? सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ईरानी ड्रोन हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आग की लपटों में घिर गया है. (आर्काइव लिंक) एक अन्य यूजर ने इसके साथ हिंदी कैप्शन में लिखा कि ईरान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ ड्रोन गिरा रहा है. (आर्काइव लिंक) पड़ताल में क्या मिला: वायरल वीडियो साल 2020 का है गूगल लेंस की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि यह वीडियो संयुक्त अरब अमीरात के अजमान स्थित एक इंडस्ट्रियल एरिया के मार्केट में लगी आग का है. बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि 5 अगस्त 2020 को अजमान बाजार में भीषण आग लग गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक यह आग अजमान के नए औद्योगिक क्षेत्र के भीतर शाम 6:30 बजे के करीब लगी थी, जो दुबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर है.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software