About: http://data.cimple.eu/claim-review/383a5576115650f13bdae6e26231a6a9d8cfb9529420d80d5292f0e8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने का वीडियो दो साल पुराना, भ्रामक दावे से वायरल प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल हो रहा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2022 का है। - By: Pragya Shukla - Published: Jan 15, 2025 at 03:08 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस को प्रियंका गांधी को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो का हाल का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2022 का है। जब कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और जीएसटी के मुद्दे को लेकर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रही थी। उस दौरान प्रियंका गांधी सांसद नहीं थी। वो साल 2024 में वायनाड से उपचुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘अख्तर भोहरिया’ ने 14 जनवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जिस तरह एक महिला सांसद पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी के साथ अभद्रता की गई है पुलिस के द्वारा देश के लिए शर्म की बात है, बीजेपी के लिए गर्व की बात हों सकतीं हैं, लेकिन याद रहे लोकतंत्र संविधान यह नहीं कहता की, “महिला सांसद प्रियंका गांधी” के साथ हिटलरशाही जैसा व्यवहार करें।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो पर आजतक न्यूज का लोगो लगा हुआ है। हमने आजतक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो 5 अगस्त 2022 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन का है। हमें अन्य न्यूज चैनल पर भी इस प्रदर्शन के वीडियो मिले। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 5 अगस्त 2022 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ बेरोजगारी, महंगाई और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एनडीटीवी की वेबसाइट पर 5 अगस्त 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के लिए काले कपड़े पहने थे। वो प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए सभी नेता ‘24 अकबर रोड’ स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था। आजतक की वेबसाइट पर 6 अगस्त 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ था और प्रधानमंत्री आवास तक होना था। लेकिन इसी बीच राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में एक FIR भी दर्ज की गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारे देश में विरोध करना और राय देना गैरकानूनी है। वो जिस पर चाहे उस पर FIR दर्ज कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी साल 2022 में सांसद नहीं थी। उन्होंने नवंबर 2024 में राहुल गांधी की वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें भारी मतों से जीत हासिल हुई थी। अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली दैनिक जागरण के रिपोर्टर अमित धवन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को अहमदाबाद का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल हो रहा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2022 का है। जब कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और जीएसटी के मुद्दे को लेकर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रही थी। - Claim Review : पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया। - Claimed By : FB User Akhtar Bhohariya - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software