About: http://data.cimple.eu/claim-review/38f913125be2ad6d2afeb47af84eebf85723b33d69dc69117f7ef82d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check साल 2021 में होने वाली CBSE बोर्ड परीक्षा के लेकर शेयरचैट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में होने वाले पासिंग नंबर के नियमों में बदलाव किए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में अब पास होने के लिए 33 प्रतिशत नंबर नहीं बल्कि 23 प्रतिशत नंबर ही चाहिए होंगे। देखा जा सकता है कि इस दावे को फेसबुक पर अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। https://www.facebook.com/photo/?fbid=238573844378351&set=a.190114585890944 https://www.facebook.com/photo/?fbid=1792076857621952&set=a.104825606347094 साल 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर किए जा रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरु की। Google Keywords Search की मदद से खंगालने पर हमें वायरल दावे से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। वायरल दावे की पड़ताल जारी रखते हुए हमने Central Board of Secondary Education की आधिकारिक वेबसाइट को भी खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें वहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिससे साबित होता हो कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए अब केवल 23 प्रतिशत नंबर चाहिए। 2018 में सीबीएसई में 33 प्रतिशत नंबर वाला नियम लागू हुआ था उसके बाद से अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने Ministry of Education की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। खोज के दौरान हमें वहां भी बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स के नियमों में होने वाले बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। अधिक खोजने पर हमें PIB Fact Check का ट्वीट मिला। इस ट्वीट में उन्होंने वायरल हो रहे दावे को फर्ज़ी बताया है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। खोज के दौरान हमने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। पड़ताल में हमने पाया कि वायरल तस्वीर सितंबर, 2020 की है जब पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जयपुर के पत्रिका गेट का उद्घाटन किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे दावे का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स को लेकर किया जा रहा दावा फर्ज़ी है। पड़ताल में हमने पाया कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए अभी भी 33 प्रतिशत नंबर होना अनिवार्य है। CBSE https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html Twitter https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1351499190484930562 Ministry of Education https://www.education.gov.in/hi किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software