About: http://data.cimple.eu/claim-review/3ba033774b000c5f0e4b90a1ace476f5abb407ee051dafb932e4c84d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • TMC हेडक्वाटर में देखे जाने के दावे से BJP नेता लॉकेट चटर्जी की वायरल तस्वीर AI है बूम ने जांच में पाया कि लॉकेट चटर्जी की यह तस्वीर गूगल एआई की मदद से निर्मित की गई है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि बंगाल बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में नजर आईं और संभावना है कि वह टीएमसी में शामिल हो सकती हैं. बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है. यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है. पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के बाद 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है, नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सोशल मीडिया पर क्या है वायरल? वायरल हो रही यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज के फॉर्मेट में है, जिसमें कथित तौर पर पूर्व सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के हेडक्वाटर में हैं. इसमें पीछे टीएमसी और ममता बनर्जी से जुड़े बैनर देखे जा सकते हैं. एक्स पर एक यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके बांग्ला कैप्शन में लिखा, 'तृणमूल हेडक्वार्टर में ये कौन है? क्या यह जाना-पहचाना नहीं लग रहा है?' (आर्काइव लिंक) फेसबुक पर एक यूजर ने अंग्रेजी कैप्शन में इसके साथ दावा किया, 'लॉकेट चटर्जी, अनंत महाराज, दिलीप घोष, अभिजीत गांगुली. इन सीनियर नेताओं ने BJP के 5 MLA उम्मीदवारों के साथ TMC के एक सीनियर नेता से संपर्क किया. खबर है कि पिछले हफ्ते साउथ कोलकाता में पार्टी ऑफिस में एक मीटिंग भी की. अगले महीने TMC में शामिल होने की उम्मीद है.' (आर्काइव लिंक) पड़ताल में क्या मिला: हमने वायरल दावे से जुड़ी खबरों की तलाश की लेकिन ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें कहा गया हो कि लॉकेट चटर्जी टीएमसी में शामिल होने जा रही हैं. वहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ है कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं. तस्वीर एआई जनरेटेड है तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इसका कोई प्रामाणिक स्रोत नहीं मिला. आगे की पड़ताल के लिए हमने HiveModeration और Truth Scan जैसे एआई डिटेक्शन टूल्स पर इस तस्वीर का परीक्षण किया. इनके विश्लेषण से पता चला कि तस्वीर में AI जनरेटेड तत्व मौजूद हैं. इसे गूगल AI की मदद बनाया गया है पुष्टि के लिए हमने इस तस्वीर को Deepfakes Analysis Unit में हमारे सहयोगियों को भी भेजा. कई स्तरों पर जांच के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तस्वीर Google AI की मदद से बनाई गई है. नीचे Google के AI डिटेक्शन टूल SynthID का परिणाम देखा जा सकता है. बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस से की थी. साल 2015 में वह बीजेपी में शामिल हुईं. इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें हुगली सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने तत्कालीन सांसद रत्ना डे को 70 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था. बूम ने वायरल तस्वीर के संबंध में लॉकेट चटर्जी से भी संपर्क किया, जवाब मिलने पर आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software