About: http://data.cimple.eu/claim-review/3c22001c1be16d774e76e023017295b944d9169a3733001f1d2269e3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: इंसान के दर्द सहने की क्षमता से जुड़ी फर्जी पोस्ट फिर सामने आई इंसान के दर्द को मापने का दावा करने से जुड़ी फर्जी पोस्ट एक बार फिर सामने आई है। इस पोस्ट का यह दावा फर्जी है कि बच्चे को जन्म देते समय एक मां 57 DEL तक का दर्द बर्दाश्त करती है जो 20 हड्डियों के टूटने के दर्द के बराबर होता है। - By: Urvashi Kapoor - Published: Mar 5, 2020 at 03:47 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एक इंसान का शरीर केवल 45 DEL (यूनिट) तक ही दर्द बर्दाश्त कर सकता है। इसमें बताया गया है कि बच्चे को जन्म देते समय एक मां 57 DEL तक का दर्द बर्दाश्त करती है जो 20 हड्डियों के टूटने के दर्द के बराबर होता है। यह पोस्ट एक बार पहले भी सामने आ चुकी थी। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इसे फर्जी पाया था। क्या है वायरल पोस्ट में Steve Young Boot नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘एक इंसान का शरीर केवल 45 DEL (यूनिट) तक ही दर्द बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन बच्चे को जन्म देते समय एक मां 57 DEL तक का दर्द बर्दाश्त करती है जो 20 हड्डियों के टूटने के दर्द के बराबर होता है।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल इस पोस्ट का पहला दावा यह कहता है कि सामान्य इंसान 45 DEL (यूनिट) तक ही दर्द बर्दाश्त कर सकता है। बच्चे को जन्म देते वक्त एक मां के 57 DEL तक दर्द बर्दाश्त करने की बात कही गई है जिसे 20 हड्डियों के टूटने के बराबर कहा गया है। इस दावे की पड़ताल पहले भी की जा चुकी है और इसे फर्जी पाया गया। आप यहां क्लिक कर इसे देख सकते हैं। दूसरा, Del नाम की कोई यूनिट होती ही नहीं है। दर्द को मापने के लिए Del नाम की कोई यूनिट नहीं होती। यहां क्लिक कर फैक्ट चेक स्टोरी को पढ़ा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने प्राइमस सुपर स्पेशियलिटी में पेन मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ गर्ग से बात की। उन्होंने बताया, ‘दर्द मापने का कोई खास तरीका नहीं होता। दर्द व्यक्तियों के अपने अनुभव पर निर्भर करता है। अलग-अलग तरह के मरीजों में अलग-अलग तरह के दर्द की तुलना करना आसान नहीं। कोई भी सटीक तरीके से दर्द को नहीं माप सकता। दर्द कितना है, ये बिल्कुल निजी अनुभव है। पोस्ट का दावा फर्जी है कि बच्चे को जन्म देते समय मां 57 DEL तक दर्द बर्दाश्त करती है।’ हमने Fortis La Femme में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनीता गुप्ता से भी बात की। उन्होंने भी बताया कि यह दावा सही नहीं है। Del दर्द मापने की कोई यूनिट नहीं है। हर शख्स के हिसाब से दर्द का पैमाना अलग-अलग होता है। निष्कर्ष: इंसान के दर्द को मापने का दावा करने से जुड़ी फर्जी पोस्ट एक बार फिर सामने आई है। इस पोस्ट का यह दावा फर्जी है कि बच्चे को जन्म देते समय एक मां 57 DEL तक का दर्द बर्दाश्त करती है जो 20 हड्डियों के टूटने के दर्द के बराबर होता है। - Claim Review : एक इंसान का शरीर केवल 45 DEL (यूनिट) तक ही दर्द बर्दाश्त कर सकता है - Claimed By : FB user: Steve Young Boot - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software