About: http://data.cimple.eu/claim-review/3c6716a7db741bac317ab7c7f21e131020b32ac3e945bc1f3a93e92e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Claim सीमा हैदर ने नदी में कूदकर दे दी अपनी जान Fact नहीं, वायरल दावा फ़र्ज़ी है. सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने भी इस दावे का खंडन किया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि “पुलिस और मीडिया से परेशान होकर सीमा हैदर ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी”. Fact Check/Verification वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो को ध्यानपूर्वक देखा. हमें इस वीडियो पर “PRAJAPATI BHAI” नामक वाटरमार्क नजर आया. इसलिए हमने उक्त अकाउंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खंगाला तो हमें इसी नाम से मौजूद यूट्यूब चैनल मिला. यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमने पाया कि यह वीडियो इसी चैनल से 21 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था. इसके अलावा, हमने यह भी पाया कि यह चैनल पिछले कई महीनों से सीमा हैदर को लेकर अलग-अलग दावे करते हुए उनपर वीडियो बना रहा है. अधिकांश वीडियो में असंबंधित दृश्य शामिल कर कथित दावे किए गए हैं. आप नीचे मौजूद तस्वीर में इस चैनल पर अपलोड किए गए कुछ वीडियो के थंबनेल से इसे आसानी से समझ सकते हैं. इसके बाद हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से न्यूज़ रिपोर्ट भी खंगाली. इस दौरान हमें सीमा हैदर से जुड़ी कई हालिया रिपोर्ट्स मिलीं. इनमें से कुछ रिपोर्ट्स सीमा हैदर के कथित सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किए गए वीडियोज पर आधारित हैं, तो कुछ में महिला आरक्षण बिल पर उनके द्वारा दिए गए बयान का ज़िक्र किया गया है. लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें वायरल दावे का ज़िक्र हो. इसके बाद हमने अपनी जांच को पुख्ता बनाने के लिए सीमा हैदर के वकील एपी सिंह से भी संपर्क किया. उन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए कहा, “कुछ चैनल्स दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए सीमा के बारे में ऐसी अफ़वाहें फैलाते हैं. इन दावों में तनिक भी सच्चाई नहीं है. हम जल्द ही इस तरह की अफ़वाह फ़ैलाने वाले और बिना तथ्य की जानकारी शेयर करने वाले चैनलों पर कार्रवाई के लिए सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखने वाले हैं”. इस तरह हमारी जांच में यह साफ़ है कि सीमा हैदर की आत्महत्या का वायरल दावा फ़र्ज़ी है. Result: False Our Source Video from source YouTube account Recent News Reports Telephonic Conversation with Seema Haider’s Advocate AP Singh किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software