About: http://data.cimple.eu/claim-review/3c7fc22f9322ce6ad9e8d077a6293afca4dff83dd0f3e45020a75dab     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर की तस्वीर को एडिट कर झूठे दावे से किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में रजनीकांत मेडिकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर कॉमर्स एंड ऑर्ट्स के नाम से वायरल की जा रही तस्वीर फर्जी निकली। ये वायरल तस्वीर एडिटेड और इसके साथ किया जा रहा दावा झूठा निकला है। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर (XIMB) की तस्वीर को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। - By: ameesh rai - Published: Aug 3, 2021 at 06:21 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक कॉलेज के प्रवेश द्वार की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में अंग्रेजी में इसका नाम रजनीकांत मेडिकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर कॉमर्स एंड आर्ट्स लिखा दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर तंज के रूप में इस कथित अटपटे नाम वाले कॉलेज की तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये वायरल तस्वीर एडिटेड और इसके साथ किया जा रहा दावा झूठा निकला है। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर (XIMB) की तस्वीर को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक और ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। ट्विटर पर Aditi नाम की यूजर ने तस्वीर पोस्ट करते हुए अंग्रेजी में लिखा है कि क्या कोई बता सकता है कि असल में इस कॉलेज में क्या पढ़ाया जाता है? इसी तरह फेसबुक यूजर Joginder Ranga ने पोस्ट करते हुए अंग्रेजी में लिखा है, ‘यह है भारत की नई शिक्षा नीति। क्या कोई बता सकता है कि असल में इस कॉलेज में क्या पढ़ाया जाता है? ट्विटर पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां और फेसबुक पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने इसे ध्यान से देखा। हमें प्रवेश द्वार पर इसका नाम रजनीकांत मेडिकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर कॉमर्स एंड ऑर्ट्स लिखा दिखा। सामान्य तौर पर कॉलेजों के नाम ऐसे नहीं होते हैं। मेडिकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर कॉमर्स एंड ऑर्ट्स बहुत ही अटपटा नाम है। इस वजह से इस नाम के गलत होने की शंका सामने आई। हमने इसकी पड़ताल के लिए इस वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज टूल की मदद से सर्च किया। हमें इससे मिलती-जुलती कई तस्वीरें मिलीं। न्यूज वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम पर 23 मार्च 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमें वायरल तस्वीर से लगभग मिलती-जुलती एक तस्वीर मिली। दोनों तस्वीरों में सिर्फ नाम का फर्क है। न्यूज रिपोर्ट में मिली तस्वीर में प्रवेश द्वारा पर जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर लिखा दिखा। बाकी दोनों तस्वीर में सबकुछ एक जैसा ही है, जिसे यहां नीचे देखा जा सकता है। इंडिया डॉटकॉम की रिपोर्ट से मिले क्लू के आधार पर हमने इस बारे में इंटरनेट पर और पड़ताल की। इंटरनेट सर्च पर हमें और भी रिपोर्ट मिलीं, जिनमें तस्वीर पर कॉलेज का नाम Xavier Institute of Management Bhubaneswar लिखा है। इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर 22 मार्च 2021 को प्रकाशित और उत्कल टुडे की वेबसाइट प 23 मार्च 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में इस तस्वीर को देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज की अबतक की पड़ताल से यह साफ हो चुका था कि वायरल तस्वीर असल में XIMB की है। फोटो एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर इसके नाम के संग छेड़छाड़ की गई है। हमने अपनी पड़ताल में मिले परिणामों को और पुख्ता करने के लिए भुवनेश्वर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीव नायक से बात की। उन्होंने भी पुष्टि की तस्वीर में दिख रहा गेट Xavier Institute of Management Bhubaneswar का है। वायरल तस्वीर में कॉलेज के नाम के साथ छेड़छाड़ हुई है। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे को शेयर करने वाली ट्विटर यूजर Aditi की प्रोफाइल को स्कैन किया। इस प्रोफाइल के 352 फॉलोअर्स थे। इसी तरह इस तस्वीर को फेसबुक पर वायरल करने वाले यूजर Joginder Ranga रोहतक के रहने वाले हैं और इनके कुल 102 फॉलोअर्स हैं। (With inputs from Vivek Tiwari) निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में रजनीकांत मेडिकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर कॉमर्स एंड ऑर्ट्स के नाम से वायरल की जा रही तस्वीर फर्जी निकली। ये वायरल तस्वीर एडिटेड और इसके साथ किया जा रहा दावा झूठा निकला है। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर (XIMB) की तस्वीर को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : रजनीकांत मेडिकल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर कॉमर्स एंड ऑर्ट्स के नाम से वायरल की जा रही तस्वीर। - Claimed By : ट्विटर यूजर Aditi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software