Fact Check: जहीर इकबाल के साथ बुर्के में नजर आ रही सोनाक्षी सिन्हा की वायरल तस्वीरें AI निर्मित हैं
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। असल में यह तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है। जिन्हें असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।
By: Jyoti Kumari
-
Published: Feb 5, 2025 at 04:09 PM
-
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर दावे वायरल किए जाते रहे हैं। अब इसी से जोड़ते हुए दोनों की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी को बुर्के में देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को असली समझकर शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है। लोग एआई तस्वीरों को असली समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर Vijay Chand Maurya ने (आर्काइव लिंक ) 5 फरवरी 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है,”सोनाक्षी सिन्हा पहले बहुत कम फोटो डालती थी
लेकिन जबसे जहीर इकबाल से शादी हुई है भक्तों के चिंगारी लगाती रहती हैं और रोज़ फोटो डालती हैं
आज जाहिर इकबाल भाई के साथ बुरखे में भाभी ने फोटो डाला।”
एक्स यूजर Shahid Chaudhary ने भी पोस्ट को समान दावे के साथ शेयर किया है।
पड़ताल
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि इन तस्वीरों को सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया है, इसलिए हमने पड़ताल की शुरुआत करते हुए सबसे पहले सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। हमें वायरल तस्वीरों से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर की हुई नहीं मिली।
हमने जहीर इकबाल के सोशल मीडिया हैंडल को भी खंगाला। हमें वायरल तस्वीरों से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर की हुई नहीं मिली।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने तस्वीरों को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने सबसे पहले हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से तस्वीरों को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 86.7 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।
हमने तस्वीरों को एआई टूल डी कॉपी से भी सर्च किया। इस टूल ने तस्वीरों को 94 फीसदी तक एआई की मदद से बनाया हुआ बताया।
हमने एक अन्य टूल एआई साइट इंजन के जरिए फोटो को सर्च किया। टूल ने फोटो को 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।
हमने पोस्ट को एआई एक्सपर्ट अज़हर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीरों के एआई द्वारा बनाये जाने की पुष्टि की है।
विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर एआई और डीपफेक से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को एआई सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।
अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को करीब 6 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। असल में यह तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है। जिन्हें असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।
Claim Review : बुर्के में वायरल सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीर असली है।
-
Claimed By : Vijay Chand Maury
-
Fact Check : झूठ
-
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...