About: http://data.cimple.eu/claim-review/3ec081f98e69576cf826a8db6fa2ae0d52123e1913ab858d06a11e27     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • तस्वीर में राहुल और सोनिया गांधी के साथ दिख रहा शख़्स नवनीत कालरा नहीं है वायरल तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया गांधी के साथ दिखने वाला शख्स़ नवनीत कालरा है और वो कथित रूप से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. दिल्ली के एक रेस्टोरेंट टाउनहॉल (Townhall) में मैनेजिंग पार्टनर शेफ ऑगस्टो कैबरेरा (Augusto Cabrera) की एक तस्वीर को फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वह व्यवसायी नवनीत कालरा (Navneet Kalra) हैं, जो वर्तमान में एक विवाद में फंस गए हैं. वायरल तस्वीर में ऑगस्टो कैबरेरा कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ पोज़ करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा हालिया घोटाले का विवरण दिया गया है जहां कालरा के स्वामित्व वाले कई प्रतिष्ठानों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पाए गए थे. बिज़नेसमैन नवनीत कालरा, जो दिल्ली में रेस्टोरेंट और देश भर में शाखाओं के साथ एक ऑप्टिकल रिटेल चेन के मलिक हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर उनके रेस्टोरेंट से कई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बरामद किये हैं जिसके बाद से कालरा चर्चा में है. दिल्ली पुलिस ने नेगे जू रेस्टोरेंट से 418, खान चाचा रेस्टोरेंट से 100 और टाउन हॉल रेस्टोरेंट से 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बरामद किये हैं. पुलिस ने छापे के दौरान चार लोगों को गिरफ़्तार किया है और कालरा की तलाश कर रही है, जो फ़रार बताया जा रहा है. अमित शाह के साथ महिला की तस्वीर को ग़लत तरीके से पश्चिम बंगाल हिंसा से जोड़ा गया इस घटना के सामने आने के बाद ट्विटर पर 'खान चाचा' सांप्रदायिक रंग के साथ ट्रेंड करने लगा और वायरल पोस्ट में मुस्लिमों को निशाना बनाया जाने लगा. वायरल तस्वीरों के एक अन्य सेट में टाउन हॉल के एक शेफ़ को दिखाया गया है, जिसमें वो कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी के साथ पोज़ दे रहा है. दावा किया गया वह शख्स़ नवनीत कालरा है और वो कथित रूप से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, "दिल्ली के खान मार्केट में मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट से दिल्ली पुलिस ने 96 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स जब्त किये है। खान चाचा रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा फरार है। 4 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है, जिसमें उसका मैनेजर हितेश भी शामिल है। कल इसी नवनीत के ठिकानों पर छापे मारकर." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. इसी दावे के साथ फ़ेसबुक पर कई यूज़र्स ने तस्वीर शेयर किया है. राइट विंग वेबसाइट ऑपइंडिया ने नवनीत कालरा के बारे में अपनी न्यूज़ स्टोरी में यही तस्वीर शामिल की है, जहां वे यह नहीं बताते हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ पोज़ देने वाला व्यक्ति कालरा नहीं है, बल्कि मैनेजिंग पार्टनर और टाउन हॉल के शेफ़ ऑगस्टो कैबरेरा हैं. क्या दिल्ली के डीडीयू हॉस्पिटल में ऑक्सीजन बर्बाद किया जा रहा है? फ़ैक्ट चेक फ़ैक्ट चेक बूम ने पाया कि अलग-अलग तस्वीरों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनके बगल में खड़ा व्यक्ति अगस्टो कैबरेरा है, जो टाउनहॉल रेस्टोरेंट का मैनेजिंग पार्टनर और कॉर्पोरेट शेफ़ है, जिसके मालिक नवनीत कालरा हैं. कैबरेरा मूल रूप से फिलीपींस के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं. हमने नवनीत कालरा का फ़ेसबुक अकाउंट चेक किया और जनवरी 2019 में कालरा द्वारा पोस्ट की गई वायरल तस्वीर को अगस्टो कैबरेरा को टैग करते हुए पाया. पोस्ट से पता चला कि यह 23 जनवरी, 2015 के पोस्ट का रिपॉस्ट था. आर्काइव देखने के यहां क्लिक करें. हमने जब वायरल तस्वीर और अगस्टो कैबरेरा के फ़ेसबुक अकाउंट पर उनकी तस्वीर के साथ तुलना की तो दोनों एक दूसरे के सामान पाई गयीं. नवनीत कालरा ने अगस्टो कैबरेरा की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं और उन्हें कई पोस्ट में टैग किया है. यहां क्लिक करें. इसके अलावा, नवनीत कालरा की बीजेपी के नेताओं, क्रिकेटरों और बॉलीवुड हस्तियों सहित अन्य प्रमुख राजनेताओं के साथ कई तस्वीरें हैं जो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती हैं.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software