About: http://data.cimple.eu/claim-review/400124f2018086c7d1e56da92675b5b8bae3b62d30f2032c2217c9cd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors सोशल मीडिया पर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और मार्क जुकरबर्ग की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में फेसबुक लिखे बैकग्राउंड में मार्क जुकरबर्ग इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक साथ बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि फेसबुक इजरायल के साथ है। जो लोग फिलिस्तीन पर हमले के कारण इजरायल को बॉयकॉट कर रहे थे अब वो लोग फेसबुक को कब छोड़ रहे हैं? वायरल तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा जा रहा है, ‘आतंकी संगठन हमास समर्थक ईमान वाले बॉयकॉटियों, इजरायल के विरोध में फेसबुक कब छोड़ रहे हो? पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। हमारे द्वारा Crowdtangle टूल पर किए गए विश्लेषण से पता चला कि वायरल दावे को मार्क जुकरबर्ग और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के नाम से हज़ारों सोशल मीडिया यूज़र्स ने शेयर किया है। Fact Check/Verification वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी Times Of Israel की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें ओरिजिनल तस्वीर को प्रकाशित किया गया था। ओरिजिनल तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मार्क जुकरबर्ग नहीं बल्कि, इजरायल के आर्मी चीफ Aviv Kochavi बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के पीएम ने आर्मी से गाजा में किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा था। जिसके बाद इजरायल के आईडीएफ प्रमुख ने अपनी अमेरिकी यात्रा को टाल दिया था। हालांकि लेख में प्रकाशित तस्वीर को साल 2019 का बताया गया है। पड़ताल के दौरान हमें असली तस्वीर इमेज स्टॉक रखने वाली वेबसाइट Gettyimages पर भी मिली। Getty Images पर दी गई जानकारी के मुताबिक असली तस्वीर 12 नवंबर 2019 को इजरायली डिफेंस फोर्स के तेल अवीव स्थित मुख्यालय में ली गई थी। उस दौरान मुख्यालय में बेंजामिन नेतन्याहू और आर्मी चीफ अवीव कोचवि (Aviv Kochavi) एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस प्रेस वार्ता से जुड़ी कई अन्य तस्वीरों को Getty Images वेबसाइट पर देखा जा सकता है। तस्वीर की पूरी सच्चाई जानने के लिए आखिर में दोनों तस्वीरों की तुलना की। इस दौरान हमने पाया कि वायरल तस्वीर में एडिट के माध्यम से मार्क जुकरबर्ग के चेहरे को लगाया गया है। साथ ही पीछे बैकग्राउंड की तरफ फेसबुक लिख दिया गया है। जबकि असली तस्वीर में फेसबुक नहीं लिखा हुआ है। गौर करने वाली बात यह भी है कि मार्क जुकरबर्ग, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात के दौरान वहां की आर्मी ड्रेस क्यों पहनेंगे। Conclusion हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक वायरल तस्वीर को एडिटिंग सॉफ्टवेयर के जरिए एडिट कर बनाया गया है। जिसे अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। असली तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इजरायल के तत्कालीन आर्मी चीफ बैठे हुए हैं और यह तस्वीर साल 2019 की है। Read More : क्या राजस्थान में हो रही है ऑक्सीजन की बर्बादी? करीब एक साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हो रहा है वायरल Result: False |Claim Review: मार्क जुकरबर्ग ने दिया इजरायल के पीएम नेतन्याहू का साथ। Claimed By: Viral Post Fact Check: False Our Sources Getty Images –https://www.gettyimages.in/detail/news-photo/israeli-prime-minister-benjamin-netanyahu-and-army-chief-of-news-photo/1181881098?adppopup=true Getty Images –https://www.gettyimages.in/search/2/image?phrase=ISRAEL-PALESTINIAN-CONFLICT-DEFENCE Times Of Israel –https://www.timesofisrael.com/pm-calls-urgent-meeting-amid-gaza-tensions-idf-chief-postpones-us-trip/ किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software