About: http://data.cimple.eu/claim-review/42ad0e998fc4e6c0b4cdd0d54013af5a32d4a7da4d2c67bbf376184d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अयोध्या जाने के नाम से वायरल विराट कोहली की यह तस्वीर AI क्रिएटेड है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से तैयार की गई है। वहीं, विराट कोहली के अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का दावा भी फर्जी है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jan 26, 2024 at 06:45 PM - Updated: Jan 29, 2024 at 11:33 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का अभिषेक समारोह संपन्न हो चुका है और मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस समारोह में कई हस्तियां शामिल हुई थी। अब इसी से जोड़कर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हैं। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल की जा रही तस्वीर वास्तविक नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से तैयार की गई है। विराट कोहली अयोध्या में हुए समारोह में नहीं गए थे। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर Kailash Kumar ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “विराट कोहली ने आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए जय श्री राम।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने एआई टूल की मदद ली। हमने एआई तस्वीर की पहचान करने वाले टूल ‘contentatscale.ai’ पर वायरल फोटो को अपलोड किया। जांच में इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना 80% बताई गई है। जांच में आगे हमने एक अन्य एआई टूल के जरिए तस्वीर के बारे में सर्च किया। एआई टूल ‘isitai’ पर भी वायरल तस्वीर को अपलोड किया और यहां मिले नतीजे के मुताबिक, यह फोटो 94.42% एआई के जरिए बनी हुई है। हमारी यहां तक की पड़ताल से यह साफ़ है कि वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल से बनाई गई है। विश्वास न्यूज ने विराट कोहली के राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में जाने को लेकर एक फैक्ट चेक स्टोरी की है। रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली समारोह में शामिल नहीं हुए थे। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। तस्वीर को लेकर हमने एआई एक्सपर्ट और एआई पर काम करने वाले अमर सिन्हा से संपर्क किया। उनका कहना है कि तस्वीर एआई टूल से बनाई गई है। ऐसे कई टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से बड़ी आसानी से एआई इमेज बनाई जा सकती है। विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर एआई से जुड़ी कई अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर लखनऊ का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से तैयार की गई है। वहीं, विराट कोहली के अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का दावा भी फर्जी है। - Claim Review : विराट कोहली ने आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Kailash Kumar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software