About: http://data.cimple.eu/claim-review/42e0179a382a8081330b36c4449328a494f2581fa784eeef4c91c668     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check (यह आर्टिकल मूल रूप से Newschecker English के Kushel M. द्वारा प्रकाशित किया गया है।) सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि पाकिस्तान के हिंदू सांसद ने अपने धर्म की बेटियों को बचाने के लिए संसद में गुहार लगाई। वीडियो में कथित तौर पर एक हिंदू सांसद 12 साल की बच्ची के जबरन इस्लाम कबूल कराने के मामले पर स्पीकर के सामने अपनी बात रखते नज़र आ रहे हैं। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने ‘Hindu MP Pakistan assembly’ कीवर्ड सर्च किया। इस दौरान हमें कोई प्रमाणिक रिपोर्ट नहीं मिली। इसके अलावा हमने पाकिस्तान के नेशनल असेंबली की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। यहां हमें पाकिस्तान नेशनल असेंबली (एमएनए) के 10 गैर-मुस्लिम सदस्यों की सूची में कहीं भी वायरल वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति नहीं मिला। हमने वायरल वीडियो में एक यूजर के कमेंट को देखा। उस यूजर के अनुसार, वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति पंजाब से ईसाई एमपीए (प्रांतीय विधानसभा के सदस्य) है। इसकी मदद लेते हुए हमने संबंधित कीवर्ड से खोजना शुरू किया। हमें Anandi N नामक एक ट्विटर यूजर द्वारा 15 सितंबर 2022 को किया गया एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में वायरल वीडियो मौजूद है। इस ट्वीट के अनुसार, वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति विधायक तारिक मसीह गिल है। वे पंजाब प्रांत के ईसाई एमपीए हैं। वीडियो में वे पाकिस्तान में 12 साल की ईसाई लड़की के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के बारे में बात कर रहे थे। इसकी सहायता से हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए। हमें NY News के यूट्यूब चैनल पर 20 अगस्त 2022 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। वीडियो में 3 मिनट 18 सेकेंड से वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है। वीडियो में लिखे टाइटल के अनुसार,’जबरन धर्म परिवर्तन पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एमपीए तारिक मसीह गिल का साहसिक भाषण।’ यही वीडियो ‘Tariq Masih Gill MPA’ नामक यूट्यूब चैनल पर 11 अगस्त 2022 को भी अपलोड किया गया था। Newschecker स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह एमपीए तारिक मसीह गिल का आधिकारिक यूट्यूब चैनल है। पड़ताल के दौरान हमने पंजाब की प्रांतीय विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट को भी खंगाला। इसके अनुसार, पंजाब की प्रांतीय विधानसभा सीट में गैर मुस्लिमों के लिए आठ सीटें आरक्षित हैं। तारिक मसीह गिल को इन्हीं में से एक सीट पर 2018 में लगातार दूसरी बार चुना गया था। हमें पाकिस्तान के एक मीडिया पोर्टल Journalism for Human Rights पर 23 सितंबर 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इसके अनुसार, एमपीए गिल पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में 13 साल की ईसाई लड़की जरिया परवेज के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के मामले के खिलाफ मुद्दे पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इस खबर को कई अन्य मीडिया संस्थानों ने भी प्रकाशित किया था जिसे आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं। कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में नज़र आ रहे व्यक्ति पाकिस्तान के ईसाई एमपीए तारिक मसीह गिल हैं। वायरल वीडियो में वे 13 साल की ईसाई लड़की जरिया परवेज के अपहरण और जबरन धर्मांतरण का मुद्दा उठा रहे हैं। Our Sources Video analysis by Newschecker A Video uploaded on Youtube by NY News on August 20, 2022 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh February 3, 2025 Komal Singh January 29, 2025 Komal Singh January 29, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software