About: http://data.cimple.eu/claim-review/436cc0c5580d61b31beca1d896b9d2e54d2b923161d069682c40218d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : यूपी की पीईटी परीक्षा के नाम पर मुंबई लोकल ट्रेन के पुराने वीडियो को किया जा रहा वायरल - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 16, 2022 at 01:01 PM - Updated: Oct 16, 2022 at 01:06 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी)-2022 को लेकर सड़कों पर अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ा। बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक पर लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों को बस और ट्रेन में जगह न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन सबके बीच सोशल मीडिया में 21 सेकंड का एक वीडियो वायरल करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह यूपी में पीईटी परीक्षा के दौरान का है। वीडियो में दो ट्रेनों में युवाओं की खचाखच भीड़ देखी जा सकती है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि मुंबई की लोकल ट्रेन के कई साल पुराने वीडियो को अब यूपी का बताकर वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर मुकेश यादव ने 15 अक्टूबर को 21 सेकंड का एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया : ‘यूपी PET-गुड़गोबर व्यवस्था।’ वायरल पोस्ट के क्लेम को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए सबसे पहले इनविड टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल के माध्यम से कई ग्रैब्स निकाले गए। फिर इन्हें गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड करके सर्च किया गया। हमें असली वीडियो 21 मार्च 2016 को अपलोड एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे मुंबई लोकल ट्रेन का बताया गया। सर्च के दौरान यूपी सरकार के फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल पर हमें एक पोस्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो को लेकर बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ अकाउंट्स द्वारा उत्तर प्रदेश में आयोजित PET के संदर्भ को लेकर मुंबई लोकल का वीडियो अपलोड कर अव्यवस्था की भ्रामक तस्वीर प्रस्तुत की जा रही है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी सुतार से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के नाम पर वायरल वीडियो मुंबई लोकल का काफी पुराना वीडियो है। इसका यूपी से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो लॉकडाउन से पहले का है। पड़ताल के अंत में उस यूजर की जांच की गई, जिसने मुंबई के पुराने वीडियो को यूपी का बताकर वायरल किया। फेसबुक यूजर मुकेश यादव यूपी के बीकापुर का रहने वाला है। इसके चार हजार से ज्यादा फ्रेंड हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। यूपी में पीईटी परीक्षा के दौरान भीड़ के नाम पर मुंबई लोकल ट्रेन का एक पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : ट्रेन में भीड़ का यह वीडियो यूपी का है - Claimed By : फेसबुक यूजर मुकेश यादव - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 4 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software