About: http://data.cimple.eu/claim-review/445c60a90b126599b15fc53bde97cdec48e1b81ca2adbe309b4954ac     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अरुण गोविल का पुराना वीडियो, उनके अयोध्या पहुंचने के नाम से वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरुण गोविल के अयोध्या जाने को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है, जब अरुण गोविल अपनी पत्नी संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। वीडियो को अब अयोध्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 16, 2024 at 02:44 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होनी है। इस कार्यक्रम के लिए बहुत-सी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इन हस्तियों में 90 के दशक के मशहूर टीवी सीरीज रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल का नाम भी शामिल है। ऐसे में एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अरुण गोविल के नव वर्ष में अयोध्या पहुंचने का है। विश्वास न्यूज ने दावे की जांच की और इसे भ्रामक पाया। वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है, जब अरुण गोविल अपनी पत्नी संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। वीडियो को अब अयोध्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक पेज राम नगरी ने 13 जनवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ रामायण के राम जी आए अयोध्या, जय श्री राम #2024newyear” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो कई यूट्यूब चैनल्स और फेसबुक पोस्ट्स पर नवंबर 2022 में उपलोड मिला। यहां से क्लू लेते हुए हमने टाइम टूल का इस्तेमाल करते हुए नवंबर 2022 में अरुण गोविल के वीडियो को ढूंढा। हमें यह वीडियो बॉलीवुड क्रोनिकल्स के यूट्यूब चैनल पर 4 नवंबर 2022 को अपलोड मिला। साथ में कैप्शन लिखा था, “Arun Govil, Sreelekha Govil Rhea Chakraborty Morea at Double XL Screening (अरुण गोविल, श्रीलेखा गोविल रिया चक्रवर्ती मोरिया डबल एक्सएल स्क्रीनिंग पर )” हमें यही वीडियो इसी डिस्क्रिप्शन के साथ कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी नवंबर 2022 में अपलोड मिला। हमें यह क्लिप जी न्यूज़ कि एक फोटो गैलरी में भी इसी डिक्रिप्शन के साथ मिली कि यह डबल एक्सएल फिल्म की 2022 में मुंबई में हुई स्क्रीनिंग की है। अब ये तो साफ था कि यह वीडियो 2022 का है और मुंबई का है। अब हमें यह जानना था कि क्या अरुण गोविल को 22 जनवरी के लिए अयोध्या का न्योता आया है? कीवर्ड्स के साथ ढूंढ़ने पर हमें कई खबरें मिलीं, जिनमें अरुण गोविल को प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्योता मिलने की बात कही गयी है। हमें एबीपी लाइव का एक वीडियो भी मिला, जिसमें एंकर अरुण गोविल से उनके अयोध्या जाने की बात पूछती हैं और वे कन्फर्म करते हैं कि उन्हें न्योता मिला है और वे 22 जनवरी को अयोध्या जरूर जाएंगे। हमने इस विषय में सीधे अरुण गोविल से संपर्क साधा। उन्होंने कन्फर्म किया कि वे प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे और वायरल वीडियो पुराना है, और अयोध्या का नहीं है। पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि पेज राम नगरी को लगभग 30 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अरुण गोविल के अयोध्या जाने को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो नवंबर 2022 का है, जब अरुण गोविल अपनी पत्नी संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। वीडियो को अब अयोध्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : रामायण के राम जी अरुण गोविल अयोध्या आये - Claimed By : फेसबुक पेज राम नगरी - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software