About: http://data.cimple.eu/claim-review/4809dbc4264746edcc13fd6c60d84446e76fd82ca11e50df54a4effa     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में कहा है सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) SC/ST आरक्षण खत्म कर देगी. क्या कह रहे हैं यूजर्स ?: सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए इसे इस कैप्शन के साथ शेयर कर रहें हैं कि, ''अगर बीजेपी सरकार बनी तो ST, SC आरक्षण रद्द कर देंगे.'' क्या ये दावे सच हैं?: नहीं, वीडियो पुराना है और यूजर्स को गुमराह करने के लिए इसे एडिट किया गया है. असल वीडियो में अमित शाह को तेलंगाना में बीजेपी के सत्ता में आने पर मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की बात करते हुए सुना जा सकता है. हमनें सच का पता कैसे लगाया ?: इस वायरल वीडियो को करीब से देखने पर हमें इसकी स्क्रीन के नीचे बाईं ओर एक watermark दिखाई दिया, जिस पर लिखा था "V6 News." यहां से अंदाजा लेते हुए हमने YouTube पर "V6 News अमित शाह आरक्षण" शब्दों का इस्तेमाल करके एक कीवर्ड सर्च किया. हमारी सर्च में हम 'V6 न्यूज तेलुगु' के आधिकारिक चैनल पर शेयर किए गए उसी वीडियो के लंबे वर्जन तक पहुंच गए. यह वीडियो 23 अप्रैल 2023 को अपलोड हुआ था और इसका टाइटल था, "केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुस्लिम आरक्षण पर टिप्पणी की | V6 Weekend Teenmaar." इस वीडियो में लगभग 2 मिनट 39 सेकेंड पर, अमित शाह को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो राज्य में असंवैधानिक मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा. यह अधिकतर तेलंगाना के SC, ST और OBC समुदायों का है और उन्हें यह अधिकार मिलेगा. हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे." भाषण का पूरा वीडियो: टीम वेबकूफ को अमित शाह के भाषण का पूरा वीडियो उनके आधिकारिक Youtube चैनल पर मिला. इसे 23 अप्रैल 2023 को LIVE स्ट्रीम किया गया था और इसका टाइटल था, "गृहमंत्री अमित शाह ने चेवेल्ला, तेलंगाना में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया (23 अप्रैल 2023)." (अंग्रेजी से अनुवाद) वीडियो के लगभग 14 मिनट 40 सेकेंड पर अमित शाह को राज्य में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने के बारे में यही बयान देते हुए सुना जा सकता है. निष्कर्ष: सत्ता में आने पर अमित शाह ने SC/ST आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की है. सोशल मीडिया पर वायरल उनका यह वीडियो एडिटेड है. (अगर आपक पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software