About: http://data.cimple.eu/claim-review/4893933a969ab5ba8857b4ab6afcf6a8adcd6b5fe5a3454d297814c5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले संजय सिंह ने सभी पार्टियों के लिए नहीं दिया कोई संदेश, पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल साल 2022 में सूरत के करंज विधानसभा प्रत्याशी मनोज सोरथिया के समर्थन में हुई जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा दिए गए भाषण के वीडियो क्लिप को हाल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो क्लिप पुराना है, इसका हाल में पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से कोई संबंध नहीं है। एडिटेड वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jun 24, 2023 at 05:06 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 2024 के आम चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने 23 जून 2023 को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित 15 दलों के नेता इस महाबैठक में शामिल हुए थे। अब इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अलग- अलग विपक्षी पार्टियों के बारे में बोलते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि संजय सिंह ने यह बात पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले कही थी। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप वर्ष 2022 में गुजरात में हुई आम आदमी पार्टी की एक जनसभा का है, जिसमें संजय सिंह ने यह सब बोला था। वीडियो का पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से कोई संबंध नहीं है। असल वीडियो के कुछ हिस्से को काटकर हाल का बताते हुए गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘राजकुमार मिश्रा’ ने 22 जून 2023 को वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “बिहार में होने वाली विपक्षी पार्टियों से पहले अरविंद केजरीवाल के सहयोगी संजय सिंह द्वारा सभी पार्टी के लिए खास संदेश भेजा गया है। ध्यान से सुनिए।”#Patna #UddhavThackeray Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav Arvind Kejriwal Atishi कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वीडियो के हमने कई ग्रैब निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए चेक किया। वायरल वीडियो आम आदमी पार्टी के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर अपलोड मिला। 20 नवंबर 2022 को शेयर किए गए वीडियो में संजय सिंह अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए परिवारवाद और वंशवाद पर बोल रहे हैं। इसी वीडियो के कुछ हिस्से को अब पटना की बैठक से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। हमें वायरल वीडियो आम आदमी पार्टी के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड मिला। वीडियो को 20 नवंबर 2022 को शेयर किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो गुजरात के करंज में आयोजित महासभा का है। वीडियो में वायरल वीडियो के हिस्से को 18 मिनट 25 सेकंड से लेकर 20 मिनट 43 सेकंड के बीच में देखा जा सकता है। वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को आप नेता संजय सिंह ने भी अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। 20 नवंबर 2022 को किए पोस्ट में कैप्शन लिखा गया था, “सूरत करंज वि.स.प्रत्याशी @manoj_sorathiya के समर्थन में जनसभा। @ArvindKejriwal की गारंटी 300 यूनिट बिजली फ्री 3000 रु बेरोज़गारी भत्ता 1000 रु महिला सम्मान राशि के नाम पर जनता देगी वोट।” कई न्यूज रिपोर्ट में पता चला कि विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने युवा नेता गोपाल इटालिया को सूरत में कतरगाम से और राज्य महासचिव मनोज सोरथिया को करंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुना था। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा की थी। जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा गुजरात में आप के स्टार प्रचारक थे। वायरल वीडियो उसी दौरान का है। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए गुजराती जागरण के एसोसिएट एडिटर जीवन कपूरिया से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो पुराना है। वीडियो गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और सूरत करंज से विधानसभा प्रत्याशी मनोज सोरथिया के समर्थन में आयोजित जनसभा का है। पड़ताल के अंत में फेसबुक यूजर राजकुमार मिश्रा के अकाउंट की जांच की गई। पता चला कि यूजर को 735 लोग फॉलो करते हैं। यूजर 2012 से फेसबुक पर सक्रिय है। निष्कर्ष: साल 2022 में सूरत के करंज विधानसभा प्रत्याशी मनोज सोरथिया के समर्थन में हुई जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा दिए गए भाषण के वीडियो क्लिप को हाल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो क्लिप पुराना है, इसका हाल में पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से कोई संबंध नहीं है। एडिटेड वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : बिहार में होने वाली विपक्षी पार्टियों से पहले संजय सिंह द्वारा सभी पार्टी के लिए खास संदेश। - Claimed By : राजकुमार मिश्रा - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software