About: http://data.cimple.eu/claim-review/48da4c301c36d574340950f4344bde9dd9487046d8e52da5a3c3220a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • प्रयागराज जंक्शन के बंद किए जाने का दावा गलत है, जानिए सच बूम ने अपनी जांच में पाया कि महाकुंभ क्षेत्र के निकट दारागंज क्षेत्र में स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर 28 फरवरी तक के लिए यात्री सेवाएं बंद की गई हैं. प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर सभी सेवाएं चालू हैं. सोशल मीडिया पर प्रयागराज से जुड़े पोस्ट्स वायरल हैं जिनमें प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि प्रयागराज जंक्शन को बंद नहीं किया गया है. यहां से ट्रेनों का आवागमन हो रहा है. रेलवे ने महाकुंभ क्षेत्र के निकट दारागंज क्षेत्र में स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद किया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज के रास्ते जाने वाली कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है. फेसबुक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'प्रयागराज जंक्शन भी बंद किया गया.' फैक्ट चेक बूम ने अपनी जांच में पाया कि प्रयागराज जंक्शन नहीं बल्कि महाकुंभ क्षेत्र के निकट दारागंज क्षेत्र में स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद किया गया है. इसके पीछे भारी भीड़ जुटने की वजह बताई गई. वायरल दावे की जांच के लिए हमने गूगल पर संबंधित की-वर्ड से सर्च किया. गूगल पर हमें प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद किए जाने की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. अमर उजाला की 17 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, 'जिलाधिकारी प्रयागराज ने रेलवे मंडल को पत्र लिखकर प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद कर देने का अनुरोध किया था. दारागंज में स्थित प्रयागराज संगम स्टेशन मेला क्षेत्र के सबसे निकट स्थित है, इस स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है. सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए यह कदम उठाया गया है.' रेलवे स्टेशन के बंद किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय, प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी को एक सूचना-पत्र भी जारी किया गया है. पत्र में बताया गया है कि प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन हेतु 28 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन से यात्रियों का आवागमन बंद किया गया है. इस संबंध में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रबंधक के एक्स हैंडल पर भी जानकारी दी गई है. 📢सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का #प्रयागराज_संगम स्टेशन दिनांक 17 फरवरी से दिनांक 28 फरवरी रात्रि 12 :00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा । #MahaKumbhMela2025 #KumbhRailSeva2025 pic.twitter.com/4cAnkjzAR0 — DRM Lucknow NR (@drm_lko) February 17, २०२५प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं हुआ है वायरल दावे की जांच के लिए हमने प्रयागराज जंक्शन के स्टेशन उपाधीक्षक (डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट) शिवमूर्ति से बात की. उन्होंने बताया, "प्रयागराज जंक्शन के बंद होने की बात गलत है, यहां से ट्रेनों का संचालन हो रहा है, सारी गाड़ियां चल रही हैं, यहां कोई समस्या नहीं है, प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं है" प्रयागराज के 5 रेलवे स्टेशनों के साथ जुड़ा है 'प्रयाग' शब्द शिवमूर्ति के अनुसार, 'प्रयाग के नाम से प्रयागराज के 5 स्टेशन हैं. प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग छिवकी, प्रयाग रामबाग, प्रयागराज संगम. प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद किया गया है, प्रयागराज जंक्शन को नहीं.' प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जहां से ट्रेनों का संचालन जारी है. प्रयागराज के 8 स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन जारी हिंदुस्तान टाइम्स की 18 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के अतिरिक्त अन्य सभी रेलवे स्टेशन खुले हैं और यात्री सेवाओं का संचालन यथावत हो रहा है. प्रयागराज के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, फाफामऊ, प्रयाग, झूंसी और रामबाग स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन जारी है. हिंदुस्तान की 18 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर जाने वाली ट्रेन अब फाफामऊ स्टेशन तक ही जाएंगी. प्रयागराज संगम से गंतव्य की ओर जाने वाली ट्रेन 28 फरवरी तक प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते 15 फरवरी को प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ के चलते 18 लोगों की मौत हो गई थी.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software