About: http://data.cimple.eu/claim-review/498e90d84da271e57fc10eed4587a769c059b77213df73df7b5a678c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: आर्टिस्ट की कला को असली कंकाल समझ कर शेयर कर रहे हैं सोशल मीडिया यूजर हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह कंकाल असली नहीं है, बल्कि इसे एक डिजिटल आर्टिस्ट ने बनाया है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 12, 2022 at 01:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक बड़ा-सा इंसानी कंकाल का सिर देखा जा सकता है। तस्वीर में कंकाल के साथ 2 लोगों को खड़ा देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह असली कंकाल है, जो एक खुदाई में मिला है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह कंकाल असली नहीं है, बल्कि इसे एक आर्टिस्ट ने बनाया था। क्या है वायरल पोस्ट में? वायरल फोटो (Archive) में एक बड़ा-सा मानव कंकाल का सरदेखा जा सकता है। तस्वीर में कंकाल के साथ 2 लोग भी खड़े हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह असली कंकाल है। साथ में डिस्क्रिप्शन लिखा है, “Marvel at the huge ancient skeletons found” पड़ताल इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस सर्च में हमारे हाथ blog.designcrowd.com नाम के ब्लॉग पर पोस्ट हुई यह फोटो लगी। इसके अनुसार, यह कंकाल असल में एक आर्टवर्क है, जिसे Mzpresto (मज़्प्रेस्टो) नाम के एक आर्टिस्ट ने बनाया था। हमें यह तस्वीर designcrowd.com की वेबसाइट पर भी मिली। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार, इस तस्वीर को डिजिटल आर्ट कॉन्टेस्ट में पहला इनाम मिला था और इसे मज़्प्रेस्टो ने फोटोशॉप टूल का इस्तेमाल करके बनाया था। हमने मज़्प्रेस्टो के प्रोफाइल को खंगाला तो पता चला कि वे एक प्रोफेशनल ग्राफिक डिज़ाइनर हैं और ब्रिटेन के रहने वाले हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल पर भी कई ग्राफिक तस्वीरें देखी जा सकती हैं। हमने इस विषय में उनसे मेल के ज़रिये और फेसबुक मैसेंजर के ज़रिये संपर्क साधा। जवाब में उन्होंने हमें बताया, “वायरल तस्वीर मैं काफी समय पहले एक डिजिटल कॉन्टेस्ट के लिए बनायी थी। यह कोई असली कंकाल नहीं है।” हमने कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या हाल-फिलहाल में दुनिया में कहीं पुरातात्विक उत्खनन में ऐसा कोई बड़ा कंकाल मिला है। हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इस पोस्ट को Ancient History & Mystery Archaeology नाम के एक फेसबुक पेज ने शेयर किया था। पेज के 33,701 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह कंकाल असली नहीं है, बल्कि इसे एक डिजिटल आर्टिस्ट ने बनाया है।फिलहाल में दुनिया में कहीं पुरातात्विक उत्खनन में ऐसा कोई बड़ा कंकाल मिला है। हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इस पोस्ट को Ancient History & Mystery Archaeology नाम के एक फेसबुक पेज ने शेयर किया था। पेज के 33,701 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह कंकाल असली नहीं है, बल्कि इसे एक डिजिटल आर्टिस्ट ने बनाया है। - Claim Review : Marvel at the huge ancient skeletons found - Claimed By : Ancient History & Mystery Archaeology - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software