About: http://data.cimple.eu/claim-review/4aa45494274bd27646903022223de81a1e2ccd4b6b541096e70cfc5e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर पटाखों की दुकान में आग लगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको भ्रामक दावों के साथ अलग-अलग जगह का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. कुछ यूजर्स का दावा ये भी है कि इस हादसे में 35 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो बेंगलुरु या जयपुर का नहीं है बल्कि हैदराबाद का है. वायरल वीडियो हैदराबाद के बोग्गुलकुंटा का है, यह घटना 27 अक्टूबर की है. इस हादसे में किसी के भी मरने की खबर नहीं है हालांकि कुछ लोग घायल जरूर हो गए थे. वायरल वीडियो में पटाखों की फैक्ट्री नहीं बल्कि एक दुकान में आग लगते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद दुकान के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पाया कि दुकान पर Paras Fireworks का बोर्ड लगा हुआ था. यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे जुड़े कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए, हमें News 9 Live का यह वीडियो मिला जिसमें इस घटना के बारे में बताया गया था. इस वीडियो में हैदराबाद में सुल्तान बाजार थानाक्षेत्र के ACP के शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, "लाइसेंस के लिए इन्होने अप्लाई किया था, लेकिन लाइसेंस अलॉट नहीं किया गया था, मानकों का पालन भी नहीं किया गया था, घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए है, किसी के मरने की खबर नहीं है." हमें The Hindu की यह रिपोर्ट मिली जिसकी हेडलाइन में ही लिखा था, "रामकोट में पटाखा दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं." India Today ने भी यह वीडियो दिखाते हुए खबर की थी, इस रिपोर्ट में भी किसी के भी हताहत ना होने की खबर बताई गई है. निष्कर्ष: हैदराबाद में पटाखों की दुकान में लगी आग को अलग-अलग भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software