About: http://data.cimple.eu/claim-review/4d715603ad6c4e6821cffbbfcf7a2b60e787c63996d3dd6a03b55d15     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक भीड़ कुछ युवकों के साथ मार पीट करते हुए दिख रही है. दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "कन्नौज के मकरंद नगर स्थित रॉयल पिज़्ज़ा मे "लव जिहाद" का एक केस पकड़ा जिसमे 3 मुस्लिम समुदाय के युवक 2 हिंदू नाबालिग बेटियों को बहला फुसला कर लेके आये थे, यह लोग हिन्दू नाम बताकर हिन्दू लड़कियों से चैट करते थे." क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है और कन्नौज पुलिस ने "लव जिहाद" के दावों को फर्जी बताया है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे युवक एवं युवतियां स्वतंत्र रूप से अलग-अलग समय पर रॉयल पिज्जा, मकरंद नगर आए थे. हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल दावे की पुष्टि करने के लिए हमने गूगल पर इससे सम्बंधित कीवर्ड्स (Love Jihad Kannauj ) सर्च कर यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या कन्नौज में "लव जिहाद" से जुड़ी कोई हालिया घटना सामने आई है. हमारी सर्च में ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें वायरल पोस्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की गई हो. अगर ऐसी कोई घटना हुई होती तो क्षेत्रीय या नेशनल मीडिया में इस पर खबरें जरूर की गईं होतीं. मामले की पड़ताल के लिए हमने कन्नौज पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) को भी सर्च किया, हमारी सर्च में हमें एक X यूजर की पोस्ट पर इसी वायरल वीडियो को लेकर कन्नौज पुलिस की तरफ से दिया गया यह स्पष्टीकरण मिला. कुछ अन्य यूजर्स को भी वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कन्नौज पुलिस ने बताया था कि, जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि संबंधित युवक एवं युवतियां स्वतंत्र रूप से अलग-अलग समय पर रॉयल पिज्जा, मकरंद नगर आए थे. पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा अवैधानिक कृत्य से संबंधित कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया. जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि संबंधित युवक एवं युवती पूर्व में एक साथ अध्ययन कर चुके थे तथा उनकी आकस्मिक मुलाकात होने पर आपस में बातचीत हुई थी. कुछ व्यक्तियों द्वारा गलतफहमीवश उनसे पूछताछ की गई थी. प्रकरण में किसी भी पक्ष द्वारा किसी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही की मांग भी नहीं की गई है. निष्कर्ष: कन्नौज में 03 मुस्लिम युवकों के दो हिंदू लड़कियों के साथ "लव जिहाद" के दावे को लेकर वायरल वीडियो भ्रामक है, कन्नौज पुलिस ने इस दावे को गलत बताया है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 7 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software