About: http://data.cimple.eu/claim-review/4d87a41f8437b817b71150594c1285f8f691d9bb59366bce9fd866d6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जटायु अयोध्या पहुंचने लगे हैं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जटायु के अयोध्या पहुंचने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके एक की-फ्रेम को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि वायरल वीडियो साल 2021 के अक्टूबर माह से ही इंटरनेट पर मौजूद है. गूगल सर्च से प्राप्त परिणामों में हमें Dooz دوز नामक फेसबुक पेज द्वारा 8 अक्टूबर 2021 को शेयर किया गया एक फेसबुक पोस्ट प्राप्त हुआ, जिसमे वायरल वीडियो मौजूद है. उपरोक्त फेसबुक वीडियो के की-फ्रेम्स को Yandex पर ढूंढने पर हमें वायरल वीडियो के साथ साल 2021 में ही शेयर किए गए कई अन्य पोस्ट्स भी प्राप्त हुए. यांडेक्स सर्च से प्राप्त परिणामों में हमें कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट्स तथा एक यूट्यूब वीडियो भी प्राप्त हुए, जिन्हे साल 2021 के दिसंबर माह में शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में दिख रहे पक्षी के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने वन्य जीवन विशेषज्ञ, लेखक, स्तंभकार और फोटोग्राफर आनंद बनर्जी से संपर्क किया. उन्होंने Newschecker को बताया कि वीडियो में दिख रहा पक्षी यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध (Eurasian Griffon Vulture) है, जो भारत में बहुत ही दुर्लभता से दिखता है. उन्होंने हमें यह भी बताया कि वर्तमान में जटायु नामक किसी पक्षी के होने के कोई वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं. इसके अतिरिक्त हमने अयोध्या तथा आस-पास के जिलों से प्रकाशित खबरों में भी यह ढूंढने का प्रयास किया कि क्या इन क्षेत्रों में कोई दुर्लभ पक्षी देखा गया है. बता दें कि, इस प्रक्रिया में हमें कोई भी ऐसी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जिससे इस बात की पुष्टि की जा सके कि अयोध्या या उसके आस-पास के जिलों में कोई दुर्लभ प्रजाति का पक्षी देखा गया हो. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जटायु के अयोध्या पहुंचने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो साल 2023 के जुलाई माह से ही इंटरनेट पर मौजूद है और लेबनान का है, तथा इसमें दिख रहा पक्षी यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध (Eurasian Griffon Vulture) है. बता दें कि वीडियो बनाए जाने की असल तारीख या स्थान को लेकर अभी हमारी पड़ताल जारी है तथा इस बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर हम उसे अपने लेख में शामिल करेंगे. Our Sources Facebook post shared by Dooz دوز on 8 October 2021 Newschecker’s telephonic conversation with Wildlife Expert, Author, Columnist & Photographer Ananda Banerjee Media reports इस लेख को 6 जनवरी 2023 को अपडेट कर इसमें नए स्रोत शामिल किए गए हैं. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar January 27, 2024 JP Tripathi July 4, 2024 Komal Singh June 6, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software