About: http://data.cimple.eu/claim-review/4e5912e0d5cf2be302519f62202bb1450ac70f207d3c98e814569efb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अभी नहीं रिलीज हुआ है ‘गदर-2’ का ट्रेलर, फर्जी पोस्ट वायरल सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। सनी के पीए ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को गलत बताया है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 19, 2023 at 12:49 PM - Updated: Jan 19, 2023 at 01:52 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘पठान’ मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर गदर-2 के ट्रेलर को लेकर पोस्ट वायरल हो रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर-2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और करीब आठ घंटे में उसके आठ मिलियन व्यूज हो गए। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि ‘गदर-2’ मूवी का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Pradeep Kumar (आर्काइव लिंक) ने 15 जनवरी को लिखा, तारा सिंह की फिल्म गदर-2 का ट्रैलर रिलीज हूआ, लघभग 8 घंटे में आठ मिलियन व्युज हो गये, मेरा फुल सपोर्ट रहेगा सन्नी पाजी को! ट्विटर यूजर राहुल प्रिंस (आर्काइव लिंक) ने भी इस दावे को ट्वीट किया है। पड़ताल सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी ‘गदर-2’ को लेकर वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। इसमें हमें किसी भी भरोसेमंद मीडिया वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे इस दावे की पुष्टि हो सके। सनी देओल के वेरिफाइड ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हमने खंगाला, लेकिन कोई पोस्ट या वीडियो नहीं मिला। अमीषा पटेल के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। मूवी के डायरेक्टर अनिल शर्मा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी हमने सर्च किया, लेकिन ट्रेलर के रिलीज को लेकर कोई पोस्ट नहीं दिखी। हां, 19 जनवरी को उन्होंने मूवी की शूटिंग का एक वीडियो जरूर ट्वीट किया है। साथ में लिखा है कि कुछ दिन और इंतजार कीजिए। ‘गदर-2’ की रिलीज डेट का जल्दी ही ऐलान किया जाएगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए हमने सनी देओल के पीए पंकज जोशी से संपर्क किया और उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उनका कहना है, ‘अभी गदर-2 का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है। दिसंबर में उसकी शूटिंग पूरी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट गलत है।‘ वहीं, इस बारे में मुंबई में दैनिक जागरण की रिपोर्टर स्मिता श्रीवास्तव ने कहा, ‘गदर-2 मूवी का ट्रेलर अभी लॉन्च नहीं हुआ है। ‘ इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि 25 जनवरी को ‘पठान’ की रिलीज के अगले दिन ‘गदर-2’ रिलीज हो जाएगी। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा झूठा निकला था। इसकी पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर ‘प्रदीप सिंह‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह झारखंड के साहिबगंज में रहते हैं। निष्कर्ष: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। सनी के पीए ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को गलत बताया है। - Claim Review : 'गदर-2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। - Claimed By : FB User- Pradeep Kumar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software