Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
Fact Check
फेसबुक पर स्पेन किसान आंदोलन के नाम पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें स्पेन किसान आंदोलन की है जो कि भारत के किसान आंदोलन से प्रेरित होकर शुरु किया गया था। किसान सड़कों पर उतर आए और वहां की सरकार ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार करते हुए MSP से कम खरीद को गैरकानूनी बना दिया।
इस पोस्ट को फेसबुक और ट्विटर पर अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।
वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां और यहां देखा जा सकता है।
स्पेन किसान आंदोलन के नाम पर वायरल हो रही तस्वीरों की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरु की। कुछ कीवर्ड्स की मदद से खंगालने पर हमें The Tribune द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिली। इसके मुताबिक स्पेन में यदि कोई व्यक्ति MSP से नीचे व्यापार करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सोशल मीडिया पर जो चार तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनको स्पेन किसान आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। एक-एक कर के हमने इन तस्वीरों की सत्यता जानने कि कोशिश की।
Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें Euro Topics द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट और Getty Images पर अपलोड की गई एक तस्वीर मिली। इसके मुताबिक यह तस्वीर 26 नवंबर 2019 को जर्मनी के बर्लिन (Berlin) में खींची गई थी। यह तस्वीर उस दौरान की है जब बैंडनबर्ग गेट (Brandenburg Gate) के सामने हज़ारों ट्रैक्टर खड़े थे। यह सभी लोग नए पर्यावरण नियमों और बेहतर वेतन के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें 1 अक्टूबर 2019 को Grain.org और efe.com द्वारा छापी गई रिपोर्ट्स मिली। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तस्वीर नीदरलैंड में किए गए किसानों के विरोध प्रदर्शन की है।
Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें 16 अक्टूबर 2019 को Noordhollands Dagblad और Farmers Weekly द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स मिली। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तस्वीर नीदरलैंड की है जब किसानों ने De Bilt के पास सड़क पर जाम लगा दिया था। सभी किसानों ने A28 राजमार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि जर्मनी और नीदरलैंड की लगभग दो साल पुरानी तस्वीरों को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि वायरल तस्वीरें का स्पेन से कोई लेना-देना नहीं है और न ही भारतीय किसानों से प्रेरित होकर स्पेन किसान आंदोलन हुआ है।
The Tribune https://www.tribuneindia.com/news/comment/its-changed-for-spains-farmers-219714
Euro Topics https://www.eurotopics.net/en/231232/farmers-protest-in-berlin-and-paris
Getty Images https://www.gettyimages.in/detail/news-photo/november-2019-berlin-numerous-tractors-are-standing-at-a-news-photo/1184748578?irgwc=1&esource=AFF_GI_IR_TinEye_77643&asid=TinEye&cid=GI&utm_medium=affiliate&utm_source=TinEye&utm_content=77643
Efe.com https://www.efe.com/efe/english/destacada/dutch-farmers-block-roads-in-tractor-protest/50000261-4076709
Farmers Weekly https://www.fwi.co.uk/news/photos-dutch-farmers-in-tractor-protests-against-nitrogen-plans
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
February 10, 2025
Komal Singh
January 24, 2025
Komal Singh
December 26, 2024