About: http://data.cimple.eu/claim-review/50bf95799fae0e564d9c241fe618951cb0fb52788893fb73b717bc4a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर निकाह के बाद मौलाना द्वारा दुल्हन के चुम्बन का दावा किया गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में निकाह की प्रक्रिया के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति द्वारा दुल्हन का चुम्बन लेते देखा जा सकता है. 6 सेकंड का यह वीडियो निकाह के बाद मौलाना द्वारा दुल्हन के चुम्बन के नाम पर शेयर किया जा रहा है. वायरल पोस्ट में वीडियो के सही स्थान या समय को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है. निकाह के बाद मौलाना द्वारा दुल्हन के चुम्बन के नाम पर शेयर किये जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के एक की-फ्रेम को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें AR Videos नाम एक पेज द्वारा 20 अगस्त, 2020 को शेयर किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ. उक्त वीडियो में यह जानकारी दी गई है कि निकाह के बाद दुल्हन का चुम्बन लेता व्यक्ति कोई अन्य मौलाना नहीं बल्कि दुल्हन का पिता है. उक्त वीडियो की सहायता से हमने ‘maulana maulvi kissed bride nikah father’ कीवर्ड्स को यूट्यूब पर ढूंढा, जहां हमें वायरल वीडियो को भ्रामक बताते कई वीडियो प्राप्त हुए. Dilchasp Malomat नामक एक चैनल द्वारा 21 अगस्त, 2020 को प्रकाशित एक वीडियो में 53 सेकंड पर यह जानकारी दी गई है कि zamalsamanphotography नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने उक्त वीडियो को सबसे पहले शेयर किया था. ‘zamalsamanphotography’ कीवर्ड को 12 अगस्त, 2020 से 20 अगस्त, 2020 तक के बीच में ढूंढने पर हमें Zamal & Saman Photography नामक फेसबुक पेज द्वारा 20 अगस्त, 2020 को शेयर किया गया एक पोस्ट प्राप्त हुआ, जिसमें वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है. Zamal & Saman Photography पेज द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में इंस्टाग्राम पर प्रकाशित एक स्टोरी का स्क्रीनशॉट डालकर यह जानकारी दी गई है कि वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग असल में कोई और मौलवी या मौलाना नहीं बल्कि दुल्हन के पिता हैं, जो शादी के बाद अपनी बेटी को आशीर्वाद दे रहे हैं. UNewsTv.Com, Parhlo तथा Baaghitv باغی ٹی وی द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स में भी वायरल वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग को दुल्हन का पिता बताया गया है. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि निकाह के बाद मौलाना द्वारा दुल्हन के चुम्बन के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग दुल्हन के पिता हैं, जिन्हे कोई बाहरी मौलवी या मौलाना बताया जा रहा है. Our Sources Facebook post by Zamal & Saman Photography A report published by UNewsTv.Com YouTube videos किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh February 10, 2025 Komal Singh February 3, 2025 Komal Singh January 29, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software