About: http://data.cimple.eu/claim-review/5214a4ea6d3fe5cf288a032f9656dd7f51bdabdd2bbf33d177e692d2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बच्चे की वायरल हो रही यह तस्वीर कश्मीर की नहीं है - By: Ashish Maharishi - Published: Nov 3, 2019 at 03:50 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि कश्मीर में गोलीबारी के दौरान एक बच्चा अपने बहन को बचाते हुए। विश्वास न्यूज ने जब इस तस्वीर की सच्चाई जाननी चाही तो पता चला कि वायरल इमेज दरअसल सीरिया की पुरानी तस्वीर है। इसे जानबूझ कर अब कश्मीर के नाम पर वायरल किया जा रहा है। जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से ही ऐसी कई फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक ग्रुप FRIENDSHIP WITH LOVE पर अयान सैफ नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट अपलोड किया। इसमें दावा किया गया : A Kid protects his sister during firing in Kashmir. पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट को ध्यान से देखा। फोटो की क्वॉलिटी से हमें लगा कि ये पुरानी तस्वीर हो सकती है। इसके बाद हमने इसे गूगल रिवर्स इमेज में अपलोड करके सर्च किया। हमें सैकड़ों पेजों पर यह तस्वीर अलग-अलग दावों के साथ दिखी। सबसे पुरानी तस्वीर हमें 2015 की मिली। इसके बाद हमने गूगल में टाइम लाइन टूल का इस्तेमाल किया तो हमें सबसे पुराना ट्वीट 16 फरवरी 2015 का मिला। इसे Habibies नाम के एक ट्विटर हैंडल से किया गया गया था। तस्वीर के साथ लिखा था : #Syria|n child protecting his little sister from #Assad’s AirStrikes. Has to be one of the most heartbreaking Pic. 🙁 सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर डेलीएशियनएज डॉट कॉम पर मिली। इसे 21 जून 2016 को अपलोड किया गया था। इसमें भी इस तस्वीर को सीरिया का बताया गया था। हमारी पड़ताल में यह पता लग चुका था कि वायरल पोस्ट फर्जी है। इसके बाद हमने दैनिक जागरण के जम्मू के वरिष्ठ संवाददाता राहुल शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से कश्मीर को लेकर ऐसी कई फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कश्मीर से जुड़ी पोस्ट को लेकर राहुल शर्मा ने ADGP सिक्योरिटी मुनीर खान से भी बात की। मुनीर खान के मुताबिक, कश्मीर के नाम पर वायरल हो रही पोस्टों में कोई सच्चाई नहीं है। अंत में हमने उस अकाउंट की सोशल स्कैनिंग की, जिसने सीरिया की तस्वीर को कश्मीर का बताकर अपलोड किया। हमें पता चला कि अयान सैफ कानपुर का रहने वाला है। इस अकाउंट को मई 2014 को बनाया गया था। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि कश्मीर के नाम पर बच्चे की वायरल हो रही तस्वीर फर्जी है। असली तस्वीर करीब चार साल पुरानी सीरिया की है। - Claim Review : कश्मीर की तस्वीर - Claimed By : अयान सैफ - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software