About: http://data.cimple.eu/claim-review/5532fc11e213bdb619ca0f63108de97bcafbad725ea16a7af0d98b8f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: इमारत में लगी आग का यह वीडियो अबू धाबी का है, तुर्की का नहीं विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो अबू धाबी का है, तुर्की का नहीं। By: Pallavi Mishra - Published: Aug 6, 2021 at 04:33 PM - नई दिल्ली, विश्वास न्यूज़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इमारत में लगी आग को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह तुर्की का वीडियो है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो अबू धाबी का है। क्या हो रहा है वायरल? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है “Turkey. A fire broke out in an entire residential tower in the center of the stricken city of Bodrum” जिसका हिंदी अनुवाद होता है “तुर्की। बोडरूम के केंद्र में एक पूरे आवासीय टावर में आग लग गई” इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज के ज़रिये सर्च किया। खोजने पर हमें यह वीडियो The National News के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर Jun 18, 2021 को अपलोडेड मिला। वीडियो के साथ लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार वीडियो अबू धाबी का है। हमें यह वीडियो Ahsoon Vlogs नाम के यूट्यूब चैनल पर भी इसी डिस्क्रिप्शन के साथ मिला कि वीडियो अबू धाबी का है। हमें इस बारे में एक खबर gulfnews.com पर भी मिली। खबर के अनुसार, घटना अबू धाबी के अल मामौरा इलाके की है। हमने इस विषय में गल्फ न्यूज़ की रिपोर्टर समिहा जमन से ट्विटर के ज़रिये संपर्क साधा। उन्होंने जवाब में कन्फर्म किया कि यह घटना अबू धाबी के अल मामौरा इलाके की है। उन्होने बताया कि यह आग 17 जून को लगी थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोग गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं ‘Khaled Rahal’ नाम के एक फेसबुक यूजर। प्रोफाइल के अनुसार, यूजर के फेसबुक पर 125 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो अबू धाबी का है, तुर्की का नहीं। Claim Review : Turkey. A fire broke out in an entire residential tower in the center of the stricken city of Bodrum - Claimed By : Khaled Rahal - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software