About: http://data.cimple.eu/claim-review/556d1eacceaf66a29ea49660beae1d5a592a05b56799ae6abbdc8a7a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on मई 10, 2024 by Neelam Singh सारांश ट्विवटर पर एक दावाकर्ता ने लिखा है कि हीट स्ट्रोक यानी कि लू से बचने के लिए जेब में प्याज रखना बरसों पुराना उपाय है। जब हमने इस दावे का तथ्य जाँच तो पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है। दावा चुनाव प्रचार के दौरान एक दिग्गज राजनीतिक हस्ती अपने साथ कच्चा प्याज लेकर चुनाव प्रचार कर रही है, जिसके बारे में ट्विवटर पर अनेक प्रकार के पोस्ट्स लिखे जा रहे हैं । ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है कि लू से बचने का यह उपाय लाखों लोग बरसों से करते आ रहे हैं। जून के महीने में उत्तर भारत के लोग आमपना पीकर और जेब में प्याज़ रखकर ही दोपहर में घर से बाहर निकलते थे। तथ्य जाँच हीट स्ट्रोक (लू) क्या होता है? शोध बताते हैं कि हीट स्ट्रोक गर्मी से होने वाली सबसे गंभीर बीमारी है। यह तब होता है, जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता है। ऐसे में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और शरीर स्वयं को प्राकृतिक तरीके से ठंडा नहीं कर पाता है। जब हीट स्ट्रोक होता है, तो शरीर का तापमान 10 से 15 मिनट के भीतर 106°F या इससे अधिक तक बढ़ सकता है। यदि व्यक्ति को आपातकालीन उपचार नहीं मिलता है, तो हीट स्ट्रोक स्थायी दिव्यांगता या मृत्यु का कारण बन सकता है। हीटस्ट्रोक के लक्षण और संकेत क्या हैं? हीट स्ट्रोक के निम्नलिखित लक्षण हैं- - एनहाइड्रोसिस (शुष्क त्वचा जिसमें पसीना नहीं आता है) - चक्कर आना - तेज़ सांस लेना या tachycardia (तेज़ हृदय गति ) - दौरे - बेहोशी - कमजोरी - गर्म, लाल त्वचा या बहुत पीली त्वचा - निम्न या उच्च रक्तचाप - मूत्र में कमी (Oliguria) हीट स्ट्रोक से बचने क्या तरीके हो सकते हैं? शोध बताते हैं कि हीट स्ट्रोक से बचने के निम्नलिखित तरीके हो सकते हैं, जिनका पालन करके हीट स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। जैसे- - पर्याप्त पानी का सेवन करना - तरल पदार्थों, जैसे- फलों के जूस का सेवन करना - सूरज की तेज और तीखी किरणों में जाने से बचना - भारी कपड़े पहनने से परहेज करना - हल्के रंग वाले सूते कपड़े पहनना क्या प्याज जेब में रखने से लू (हीट स्ट्रोक) का प्रभाव नहीं पड़ता है? जब हमने इस दावे की पड़ताल के लिए सर्च करना शुरू किया तो, हमें ऐसा कोई शोध नहीं मिला, जो बताता हो कि कच्चा प्याज साथ में रखने से लू नहीं लगती या हीट-स्ट्रोक का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि कुछ आलेख अवश्य मिले हैं, जो बताते हैं कि लू (heat stroke) से प्रभावित किसी व्यक्ति के लिए सिर, छाती और पैरों के तलवों पर प्याज का पेस्ट या रस लगाना फायदेमंद हो सकता है लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वूमिका मुखर्जी, स्वास्थ्य एवं पोषण जीवन कोच कहती हैं, “जेब के अंदर प्याज रखने जैसे अप्रमाणित, अवैज्ञानिक दावों पर विश्वास करने से बेहतर है कि प्याज खाया जाए। प्याज में दर्जनों औषधीय रासायनिक यौगिक होते हैं जो शरीर में जीवाणुरोधी और सूजन-रोधी क्रिया करते हैं। प्याज में मौजूद सल्फर यौगिकों में शक्तिशाली जीवाणुरोधी और एंटीवायरल क्रिया भी होती है। लेकिन जेब में प्याज रखने से लू से बचने में कोई मदद नहीं मिलती है।” अतः उपरोक्त शोध पत्रों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह दावा बिल्कुल गलत है कि हीट स्ट्रोक यानी कि लू से बचने के लिए कच्चा प्याज रखना रामबाण उपाय हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान तापमान की अधिकता वाकई है लेकिन इससे प्याज की मदद से नहीं बल्कि सही उपाय और चिकित्सक की सलाह से बचा सकता है।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software