About: http://data.cimple.eu/claim-review/57a91bbc5b47125e77bbbe6edf943276f42b9e945113410733d2654f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ऑस्ट्रेलिया में बादल फटने के वीडियो को बेंगलुरु का बताकर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में बादल फटने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुई भारी बारिश का है। - By: Pragya Shukla - Published: Sep 9, 2022 at 01:10 PM - Updated: Sep 9, 2022 at 02:47 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बेंगलुरु में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बादल फटने के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह बेंगलुरु में हुए घटना का है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुई भारी बारिश का है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Arun Kumar Katiyar ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा है, कल बैंगलोर में बादल फटने के वीडियो को किसी ने कैमरे में कैद किया। ये काफी शानदार और डरावना है। पोस्ट का अकाईव वर्जन यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट Weather.com पर 2020 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो भारत के बेंगलुरु शहर का नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया का है। इस वीडियो को फोटोग्राफर Kane Artie ने कैमरे में कैद किया था। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वीडियो फोटोग्राफर Kane Artie Photography के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मिला। वीडियो को 25 फरवरी 2020 को शेयर किया गया था। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के Perth Airport के पास का है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम की जानकारी देने वाले Severe Weather Australia ने भी इस वीडियो के एक स्क्रीनशॉट को शेयर किया था। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट Daily Mail की वेबसाइट पर साल 2020 में प्रकाशित मिली। रिपोर्ट्स में इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के Perth Airport के पास का बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने बेंगलुरु की स्थानीय पत्रकार निरुपमा कुमारी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। यह वीडियो बेंगलुरु का नहीं है। पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर Arun Kumar Katiyar की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर को 1098 लोग फॉलो करते हैं। यूजर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में बादल फटने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुई भारी बारिश का है। - Claim Review : कल बेंगलुरु में बादल फटने का वीडियो। - Claimed By : Arun Kumar Katiyar - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software