About: http://data.cimple.eu/claim-review/59a69e1cbaae9c37685f3ecf44df3966f0f29d5cba49aefd7875be95     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2017 के हिमाचल ओपिनियन पोल को एडिट कर हाल का बता कर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो एबीपी न्यूज़ 2017 के ओपिनियन पोल से लिया गया है और इसे एडिट करके नए तरीके से हाल का बताते हुए फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 11, 2022 at 12:52 PM नयी दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। जैसे-जैसे हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे ही फर्जी ख़बरों ने भी अपनी रफ़्तार पकड़ ली है। अब इसी कड़ी में एबीपी न्यूज़ का एक ओपिनियन पोल का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार कांग्रेस पार्टी को 39-45 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की गयी है। दूसरी ओर, भाजपा की अनुमानित सीट हिस्सेदारी 22-28 सीटों के बीच गिरती दिखाई गयी है। इस वायरल पोस्ट की पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो एबीपी न्यूज़ 2017 के ओपिनियन पोल से लिया गया है और इसे एडिट करके हाल का बताते हुए फर्जी दावे के साथ वायरल कर दिया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Rashid Raza Ansari ने वायरल पोस्ट को शेयर किया, वायरल वीडियो में एक एबीपी न्यूज एंकर एक ओपिनियन पोल के बारे में बात कर रहीं हैं, जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि बीजेपी को कुल 68 सीटों में से 22-28 सीटें, कांग्रेस को 39-45 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलेंगी। पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा है, “कांग्रेस दोबारा एक बार फिर आ रही है देव भूमि में ! Indian National Congress – Himachal Pradesh Priyanka Gandhi Vadra #rashid_raza_ansari” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल रिवर्स इमेज के ज़रिये वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को कीवर्ड के साथ सर्च किया और पहले ही सर्च में हमें एबीपी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल का लिंक मिला, जिसमें इस वीडियो को देखा जा सकता है। यह वीडियो अक्टूबर 2017 का है। वीडियो में वायरल वीडियो वाली एंकर, सेट और ग्रीन स्क्रीन पर हूबहू वैसे ही देखे जा सकते हैं, जैसे वायरल वीडियो में हैं। मगर, इस वीडियो में स्क्रीन पर दिख रहे आंकड़े तो वही है पर ऊपर पार्टी के नाम बदले हुए हैं। जहाँ वायरल वीडियो में कांग्रेस को 39-45 और बीजेपी को 22-28 सीटें दिखाई गयी हैं, वहीं इस असली वीडियो में बीजेपी को 39-45 और कांग्रेस को 22-28 सीटें दी गयी हैं। एबीपी के यूट्यूब चैनल पर अपलोडेड इस वीडियो में एंकर भी यही बता रहीं हैं कि ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को 39-45 और कांग्रेस को 22-28 सीटें मिलती दिख रहीं हैं। वायरल वीडियो और 2017 के वीडियो में समानता नीचे दिए गए कोलाज में देखी जा सकती है। साफ़ तौर पर वीडियो एडिटेड है और पुराना है। इसके बाद हमने एबीपी के हालिया सर्वे के बारे में खोजा। एबीपी न्यूज ने 14 अक्टूबर, 2022 को अपना हालिया जनमत सर्वेक्षण या ओपिनियन पोल जारी किया था। इस पोल में भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गयी है, जिसमें भाजपा के लिए 38-46 सीटें, कांग्रेस के लिए 20-28 सीटें और अन्य के लिए 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। हमने इस विषय में एबीपी न्यूज़ डेस्क पर काम करने वाले एक एडिटर से भी बात की। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो पुराना है और एडिटेड है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा जबकि मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। वायरल पोस्ट को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक पेज Rashid Raza Ansari की सोशल स्कैनिंग में हमनें पाया कि इस पेज के 34000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो एबीपी न्यूज़ 2017 के ओपिनियन पोल से लिया गया है और इसे एडिट करके नए तरीके से हाल का बताते हुए फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : कांग्रेस दोबारा एक बार फिर आ रही है हिमाचल में - Claimed By : FB User Ritika Mathur - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software