About: http://data.cimple.eu/claim-review/5a26e95ea845c525c1bf7600fb3d2aef9f5c3ea825b1407213303a4d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना के वाहन के साथ हुए हादसे के बाद एआई तस्वीर वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि वायरल तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। यह हादसे की असली तस्वीर नहीं है। इसलिए हमारी जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। By: Umam Noor - Published: Jan 28, 2026 at 06:12 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 22 जनवरी को भारतीय सेना का एक वाहन हदसे का शिकार हो गया था। इसमें 10 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जख्मी हुए। अब इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक आर्मी के वाहन को गहरी खाई में गिरा हुआ देखा जा सकता है। और कई जवान आस- पास नजर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह डोडा में हुए हादसे की तस्वीर है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि वायरल तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। यह हादसे की असली तस्वीर नहीं है। इसलिए हमारी जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘अक्षय तेजप्रकाश कुमावत’ ने 23 जनवरी को वायरल तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा,”*जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा दुखद हादसा 10 जवान शहीद* जम्मू में डोडा के समीप Bhaderwah-Chamba रोड पर सेना की गाड़ी हादसे का शिकार हुई जिसमें तमाम जवानो के होने की आशंका जताई गई !! डोडा सड़क हादसे में 10 जवान शहीद, 7 घायल।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में हमें बहुत-सी कमियां नजर आईं। जैसे- आर्मी ट्रक के टूटे हिस्से में नजर आ रहे फौजी की बनावट अलग है। इसके अलावा रेस्क्यू कर रहे और सड़क पर खड़े लोगों के हाथ- पैर की बनावट भी अजीब है। तस्वीर को देखकर हमें इसके AI निर्मित होने का संदेह हुआ। इसी बुनियाद पर पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इसे एआई वीडियो डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें इस तस्वीर को 89.8 फीसदी से अधिक एआई संभावित बताया गया। एआई तस्वीरों को डिटेक्ट करने वाले एक अन्य टूल ‘साइट इंजन’ ने इसे 99 फीसद एआई संभावित बताया। वहीं, एआई डिटेक्शन टूल ‘अनडिटेक्टेबल डॉट एआई’ ने भी इस तस्वीर के एआई से बने होने की आशंका जताई। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के दौरान दैनिक जागरण, श्रीनगर के 23 जनवरी के ईपेपर को स्कैन किया। वहां हमें पहले पेज पर ही घटना से जुड़ी तस्वीर मिली। नीचे कोलाज में वायरल तस्वीर और असली तस्वीर में अंतर साफ देखा जा सकता है। वायरल तस्वीर से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर मचावे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह तस्वीर एआई के जरिए बनाई गई है। इसमें नजर आ रहे लोगों को अगर गौर से देखें, तो साफ पता चल रहा है कि इसको एआई टूल के जरिए बनाया गया है। दैनिक जागरण की 22 जनवरी की खबर के मुताबिक, डोडा जिले में एक सैन्य वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। वाहन के खाई में गिरने से 10 जवान शहीद और 7 घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया था और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘अक्षय तेजप्रकाश कुमावत’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को चार लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह दिल्ली के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि वायरल तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। यह हादसे की असली तस्वीर नहीं है। इसलिए हमारी जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। Claim Review : यह डोडा में हुए हादसे की तस्वीर है। - Claimed By : फेसबुक यूजर 'अक्षय तेजप्रकाश कुमावत' - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software