About: http://data.cimple.eu/claim-review/5abecbf428ee4a06b8a241be467e7dde0b531bd83128b0f48db407d6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: सैलून में मसाज लेने से शख्स को दौरा पड़ने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड, गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मसाज के बाद दौरा पड़ने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि कलाकारों द्वारा बनाया गया एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। - By: Pragya Shukla - Published: Nov 14, 2024 at 05:53 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सैलून में जाता है और अपनी गर्दन पर मसाज करवाता है। इतने में ही शख्स पैरालाइज होकर सीट पर गिर जाता है। यूजर्स इस वीडियो को असली घटना का समझकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि कलाकारों द्वारा बनाया गया एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘आनंद देव तिवारी’ ने 13 नवंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इस तरीके से जो सलून वाले मसाज करते हैं उनसे बचें, यह सच्ची घटना है जब एक ग्राहक की गर्दन में झटका मारने से Paralysis हो गया। किसी तरह की गर्दन की मसाज कराने से बचें। सतर्क रहें, स्वस्थ रहें।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का लंबा वर्जन Sanjjanaa Galrani नामक एक साउथ इंडियन अभिनेत्री के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मिला। वीडियो को 7 नवंबर 2024 को शेयर किया गया था। कैप्शन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, “वीडियो स्क्रिप्टेड, एक नाटक और पैरोडी है। इसे जागरूकता के मकसद से बनाया गया है। यह वीडियो केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्यों से बनाया गया है। वीडियो में दर्शाए गए सभी पात्र और स्थितियां काल्पनिक हैं और इनका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मनोरंजन करना और शिक्षित करना है। पेज को खंगालने पर हमने पाया कि पेज पर इस तरह के कई अन्य स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद हैं।” प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें असली वीडियो 3RD EYE नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 9 नवंबर 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो के आखिर में 3.40 मिनट पर बताया गया है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 29 सितंबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया था। जहां पर सैलून पर मसाज लेने के कारण एक आदमी को दौरा पड़ गया था और कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अधिक जानकारी के लिए हमने 3RD EYE यूट्यूब चैनल चलाने वाले शख्स राहुल कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि हमारे चैनल पर स्क्रिप्टेड वीडियो होते हैं। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब छह हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मसाज के बाद दौरा पड़ने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि कलाकारों द्वारा बनाया गया एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। - Claim Review : सैलून में मसाज करने की वजह से शख्स को पड़ा दौरा। - Claimed By : FB User Anand Dev Tiwari - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software