About: http://data.cimple.eu/claim-review/5af188d6529fdede7467fb288aa1177205b087b8cf46c7945c4db0c7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim तेजस विमान के वर्टिकल टेक ऑफ का वीडियो। Fact यह गेमिंग वीडियो सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर एक विमान के टेक ऑफ का वीडियो भारतीय लड़ाकू विमान तेजस का बताकर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि तेजस विमान वर्टिकल टेक ऑफ कर रहा है। हालांकि जांच में हमने पाया कि यह सिमुलेशन वीडियो है, जिसे सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है। 6 अक्टूबर 2024 के एक फेसबुक पोस्ट (आर्काइव) में करीब तीन मिनट के वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़ाकू विमान वर्टिकल टेक ऑफ करता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “चलते…चलते… तेजस लड़ाकू विमान – वर्टिकल टेक ऑफ, देखने लायक है। महान भारत देश का उत्पादन। जय हिंद जय माता दी” ऐसे अन्य पोस्ट यहाँ, यहाँ और यहाँ देखें। पढ़ें: Fact Check: भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता मिलने का दावा फर्जी Fact Check/Verification दावे की पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल क्लिप में नजर आ रहे विमान को गौर से देखा। इस दौरान हमें इस विमान पर तिरंगे और भारतीय वायुसेना का चिन्ह नजर नहीं आया। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के सभी विमानों पर तिरंगे की तीन पट्टी और वायुसेना का चिन्ह बना होता है। अब हमने वायरल क्लिप में नजर आ रहे विमान की तुलना तेजस विमान की तस्वीर से की। इससे स्पष्ट हो गया कि वायरल क्लिप में नजर आ रहा विमान भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस नहीं है। अब हमने वायरल क्लिप के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें हमें BAUS नाम के फेसबुक पेज पर नजर आया। 26 अगस्त 2024 को किये गए फेसबुक पोस्ट (आर्काइव) में एयरक्राफ्ट का नाम AV-88 Harrier fighter jet बताया गया है। कैप्शन में USA, Aviation, Military जैसे हैशटैग जोड़े गए हैं। जांच के दौरान यह क्लिप हमें BAUS के यूट्यूब चैनल पर 21 अगस्त 2024 को अपलोड किए वीडियो में भी नजर आया। 11 लाख की फॉलोइंग वाले BAUS नामक फेसबुक पेज पर वायरल क्लिप जैसे सैंकड़ो वीडियो पोस्ट किये गए हैं। BAUS फेसबुक पेज के ‘इंट्रो’ में जानकारी दी गई है कि इस पेज की सभी वीडियो केवल मनोरंजन के लिए सिम्युलेटर गेम की मदद से बनाए गए हैं, ये वास्तविक नहीं हैं। ज्ञात हो सिमुलेशन गेम वीडियो कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए जाते हैं। पड़ताल में आगे हमने भारतीय सेना के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर मेजर अभिषेक सिंह से इस विषय पर बात की। उन्होंने बताया, “वायरल क्लिप में नजर आ रहा विमान तेजस नहीं है। तेजस विमान वर्टिकल टेक-ऑफ और लैन्डिंग नहीं कर सकता है। भारत द्वारा बनाये गए किसी भी लड़ाकू विमान में वर्टिकल टेक-ऑफ और लैन्डिंग करने की क्षमता नहीं है।” Conclusion जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तेजस विमान का नहीं है। Result: False Sources Facebook post by @BAUS on 26th August 2024. Phonic conversation with Major Abhishek Singh. Official website of Indian Air Force. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 6 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software