About: http://data.cimple.eu/claim-review/5ca95c0877299040454ba9faf60003d4a14e454193e5e8d609879c43     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पुलवामा नहीं, बगदाद में हुए धमाके का यह वायरल वीडियो विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धमाके के वायरल का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बगदाद में करीब 17 साल पहले हुई घटना का है। यह पहली बार नहीं है, जब यह वीडियो वायरल हुआ हो। पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हो चुका है। - By: Pragya Shukla - Published: Feb 15, 2024 at 05:11 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर गाड़ी में ब्लास्ट होने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे से एक गाड़ी गुजर रही है, तभी अचानक उसमें ब्लास्ट हो जाता है। यूजर्स इस वीडियो को पुलवामा हमले का बताते हुए इस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बगदाद में करीब 17 साल पहले हुई घटना का है। यह पहली बार नहीं है, जब यह वीडियो वायरल हुआ हो। पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हो चुका है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ने 14 फरवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पुलवामा हमले की वीडियो।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें यह वीडियो ब्रायन स्पाल्डिंग नामक यूट्यूब चैनल 9 दिसंबर 2008 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बगदाद में साल 2007 में हुई घटना से संबंधित है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने एक बार फिर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट्स 2007 में प्रकाशित मिली। मैक्क्लैचीडीसी (Mcclatchydc) और यूएस टुडे के अनुसार, यह वीडियो बगदाद के कैंप ताजी में हुई घटना का है। इस घटना में करीब 8 लोग जख्मी हुए थे, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हुआ था। उस दौरान हमने इस वीडियो को लेकर आर्मी पीआरओ सुधीर चमोली से बातचीत की थी। उन्होंने दावे को गलत और फेक बताया था। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर के करीब 3 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धमाके के वायरल का भारत से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो बगदाद में करीब 17 साल पहले हुई घटना का है। यह पहली बार नहीं है, जब यह वीडियो वायरल हुआ हो। पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हो चुका है। - Claim Review : पुलवामा हमले की वीडियो। - Claimed By : रोहित राज - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software