About: http://data.cimple.eu/claim-review/5cd74d51341abc8eb1842e5063f7e9a7bdc549ac97da37a2e356a699     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check ट्विटर पर 2 मिनट 20 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो किसी स्टेडियम जैसी जगह पर आयोजित कार्यक्रम की लग रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को सूर्य नमस्कार और मंत्रों का उच्चारण करते हुए देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जापान की है। जहां पर मौजूद लोग योग के साथ-साथ गायत्री मंत्र का उच्चारण भी कर रहे हैं। वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है। देखा जा सकता है कि फेसबुक पर भी इस वीडियो को अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। देखा जा सकता है कि ट्विटर पर भी इस वीडियो को एक साल से शेयर किया जा रहा है। Crowd Tangle टूल पर सर्च करने पर पता चला कि इस दावे को सैकड़ों लोगों द्वारा शेयर किया गया है। जापान में सूर्य नमस्कार और गायत्री मंत्र के उच्चारण के नाम पर वायरल हो रही वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। InVID की मदद से कुछ कीफ्रेम्स मिले। Google Reverse Image Search करने पर हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट मिली। पड़ताल के दौरान हमें Mango News नामक चैनल पर 18 मई, 2015 को अपलोड की गई वीडियो मिली। वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिखा हुआ है कि मंगोलिया के Ulaanbaatar (उलन बातोर) में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अधिक खोजने पर हमें पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक YouTube चैनल पर 17 मई, 2015 को अपलोड की गई वीडियो मिली। वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिखा था। 17 मई, 2015 को मंगोलिया के उलन बातोर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित कम्युनिटी रिसेप्शन और योग कार्यक्रम में पीएम मोदी उपस्थित थे। Google Keywords Search की मदद से खंगालने पर हमें Times of India द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक 17 मई, 2015 को पीएम मोदी ने मंगोलिया का दौरा किया था। कार्यक्रम में पीएम ने आर्ट ऑफ लिविंग समारोह में लोगों को संबोधित किया था। ट्विटर खंगालने पर हमें PMO India के आधिकारिक हैंडल से किया गया एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में उपरोक्त कार्यक्रम के वीडियो को भी शेयर किया गया है। पड़ताल के मिली जानकारी से हमने जाना कि मंगोलिया के उलन बातोर में योग और गायत्री मंत्र उच्चारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। Narendra Modi नामक वेबसाइट पर पीएम के मंगोलिया दौरे के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही वीडियो का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि मंगोलिया की वीडियो को जापान का बताकर शेयर किया जा रहा है। पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो मंगोलिया में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की है। YouTube https://www.youtube.com/watch?v=YGgQ7ng_pCQ Times of India https://timesofindia.indiatimes.com/pm-modi-in-mongolia/liveblog/47314575.cms Twitter https://twitter.com/PMOIndia/status/599868540091441153 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh February 10, 2025 Runjay Kumar January 29, 2025 Komal Singh January 24, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software