About: http://data.cimple.eu/claim-review/5e18b799a3d7cd5667bcf87deed68175e61251ac1058a5d1f22af3e2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim रजत शर्मा और अमिताभ बच्चन ने किया जोड़ों के दर्द की दवा का प्रचार। Fact यह दावा फ़र्ज़ी है। वायरल वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। फेसबुक पर ‘Baiwerso’ पेज से यह दावा (आर्काइव) वायरल हो रहा है कि 24 घंटों में एक खुराक से जोड़ों के दर्द और परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। वीडियो में पत्रकार रजत शर्मा और अभिनेता अमिताभ बच्चन जोड़ों के दर्द से हमेशा के लिए निजात दिलाने के दावे के साथ एक दवाई का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जांच में हमने पाया कि यह वीडियो डीपफेक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है। इंडिया टीवी ने ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं चलायी, जिससे ऐसे दावे किये गए हों। फेसबुक पर किये गए इन दावों के पीछे मकसद लोगों से फ़र्ज़ी लिंक पर अपने फायदे के लिए क्लिक कराना होता है। Fact Check/Verification वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने पर रजत शर्मा और अमिताभ बच्चन की लिपसिंक में कृत्रिमता नजर आती है। वीडियो का सच जानने के लिए हमने की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 10 वर्ष पूर्व शेयर किए गए वीडियो में वायरल क्लिप से मिलते-जुलते दृश्य नजर आते हैं। मिलान करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल क्लिप इसी वीडियो से लिया गया है। 2 अप्रैल 2014 के इस वीडियो में रजत शर्मा और अमिताभ बच्चन फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स के बारे में बात कर रहे थे। पूरे वीडियो में वे दोनों कहीं भी जोड़ों के दर्द की दवा पर बात करते नजर नहीं आते हैं। जांच में आगे वीडियो में एआई से की गई छेड़छाड़ की जांच के लिए ‘मिसइनफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस’ (MCA) की डीपफेक एनालिसिस यूनिट (DAU) (जिसका Newschecker भी एक हिस्सा है) ने इस वीडियो को ट्रूमीडिया के और हाइव एआई के डीपफेक डिटेक्टर के माध्यम से जांचा। जांच के दौरान इस क्लिप की ऑडियो में AI की मदद से की गई हेरफेर के पर्याप्त सबूत पाए गए हैं। जांच में पाया गया कि वीडियो में सिंथेटिक ऑडियो के इस्तेमाल के साथ-साथ एआई का उपयोग कर फेस मैनीपुलेशन भी किया गया है। Conclusion हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से स्पष्ट है कि रजत शर्मा और अमिताभ बच्चन द्वारा जोड़ों के दर्द की दवा का प्रचार किये जाने का दावा फ़र्ज़ी हैं। यह वीडियो डीपफेक है। Result: Altered Media Our Sources Video shared by India TV on 2nd April 2014 TrueMedia and Hive AI किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software