About: http://data.cimple.eu/claim-review/5e76692c7a5d8764f91bbfcd7ad2f9610301193bf4ffc49a97d1d675     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें हवा में लटका हुआ एक पेड़ नज़र आ रहा है। लोग इसे ‘कुदरत का करिश्मा’ बताकर शेयर कर रहे हैं। दावे की सत्यता जानने के लिए वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स सर्च किया। हमें फेसबुक पर City Big News के फेसबुक पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला। वीडियो के अनुसार, यह पेड़ हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में मौजूद समाधा मंदिर के प्रांगण में स्थित है। इसमें वायरल वीडियो में नज़र आ रही महिला करीब 2:09 मिनट पर बता रही है कि कुछ लोग इसे अजूबा नहीं मानते हैं। उसके बाद वो महिला वायरल वीडियो में नज़र आ रहे पेड़ के बगल में मौजूद एक दूसरे पेड़ को दिखाती है। साथ ही बताती है कि हवा में लटके हुए पेड़ की टहनी बगल में मौजूद दूसरे पेड़ में अटकी हुई है, जिससे पेड़ को मिट्टी और अन्य पोषक तत्व मिल जाते हैं। वायरल वीडियो में इस हिस्से को काटकर शेयर किया जा रहा है। पड़ताल के दौरान हमें News Nation के यूट्यूब चैनल पर दो महीने पुराना एक वीडियो मिला। इसमें हवा में लटके पेड़ की सच्चाई के बारे में बताया गया है। बतौर रिपोर्ट, हवा में लटका पेड़, दूसरे पेड़ के सहारे टिका हुआ है। दोनों के तने आपस में जुड़ गए हैं। इसके अलावा, Newschecker ने हिसार के हांसी में समाधा मंदिर के पास दुकान लगाने वाले जगन्नाथ पुरी मिष्ठान भंडार से संपर्क किया। उन्होंने भी हमें बताया कि हवा में लटका हुआ पेड़, दूसरे पेड़ से कनेक्टेड है। कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में हवा में लटका नज़र आ रहा पेड़, दरअसल, एक दूसरे पेड़ से कनेक्टेड है। हवा में लटके पेड़ के अधूरे हिस्से को दिखाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है। Our Sources Facebook Video by City Big News Conversation with Jagannath Puri Mishthan Bhandar Shop Owner किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software