About: http://data.cimple.eu/claim-review/5fb1cd49ba656c0a7a576bcbf5c002fd842af9876cbf4953d2c95650     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा पतंग उड़ाते हुए खुद ही उस पतंग के साथ उड़ जाता है और कुछ देर तक हवा में झूलता रहता है. दावा: इस वीडियो को गुजरात की असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो असली घटना का नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना से जुड़ी खबर ढूंढने के लिए इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जो ऐसे किसी घटना की पुष्टि करती हो. इसके बाद हमने यह चेक करने के लिए कि कहीं यह वीडियो AI की मदद से तो नहीं बनाई गई है इसके AI से बने वीडियो और फोटो की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. Hive पर यह वीडियो अपलोड करने के बाद Hive ने इस वीडियो के AI से बने होने की 86 प्रतिशत संभावना जताई. यह वीडियो AI से ही बनाई गई है इसकी पुष्टि करने के लिए हमने इसे AI से बने वीडियो की पहचान करने वाले अन्य टूल DeepFake-O-Meter पर चेक किया, वहां भी इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई. निष्कर्ष: पतंग के साथ खुद उड़ते हुए युवक की वायरल वीडियो असली नहीं हिअ बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software