About: http://data.cimple.eu/claim-review/611998c8f86e98fdc519f2f0886bdb9446449d67d37283d094f2aef9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जिम्बाब्वे के न्यूज एंकर के वीडियो को गलत दावे के साथ टी-20 वर्ल्ड कप से जोड़कर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर वायरल हो रहा दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो का टी-20 वर्ल्ड कप से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन 2 साल पुराना है। वीडियो में एंकर Akrobeto यूरोपियन फुटबॉल लीग से जुड़ी खबरें बता रहा है। एंकर फुटबॉल क्लबों के नाम का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाता है और हंसने लगता है। - By: Pragya Shukla - Published: Nov 2, 2022 at 02:38 PM - Updated: Nov 2, 2022 at 02:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर न्यूज एंकर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एंकर जोर-जोर से हंसता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एंकर 28 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच से जुड़े न्यूज पढ़ रहा था। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो का टी-20 वर्ल्ड कप से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन 2 साल पुराना है। वीडियो में एंकर Akrobeto यूरोपियन फुटबॉल लीग से जुड़ी खबरें बता रहा है। एंकर फुटबॉल क्लबों के नाम का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाता है और हंसने लगता है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर बशीर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “जिम्बाब्वे न्यूज एंकर टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए आज के मैच के बाद खबर पढ़ते हुए हंस दिया।” सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इस पोस्ट से मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल हमने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इस दौरान हमें पूरा वीडियो United Television Ghana के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 31 अक्टूबर 2020 को अपलोड हुआ मिला। वीडियो को पूरा देखने पर हमने पाया कि एंकर का नाम Akrobeto है और वो यूरोपियन फुटबॉल लीग के बारे में बता रहे हैं। एंकर इंग्लैंड और जर्मनी के यूरोपियन फुटबॉल क्लब्स के बारे में बता रहा होता है। वो इंग्लैंड और जर्मनी के यूरोपियन फुटबॉल क्लब्स के बारे में बताने के लिए क्लब्स के नाम पढ़ना शुरू करता है। इसी बीच एंकर ‘Eintracht Frankfurt’ का नाम ठीक से उच्चारण नहीं कर पाता है और हंसने लगता है। अधिक जानकारी के लिए हमने खेल पत्रकार विप्लव कुमार से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो का टी-20 वर्ल्ड कप से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर बशीर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। फेसबुक पर यूजर को 6 हजार 4 सौ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर यूके में रहती हैं और दिसंबर 2010 से फेसबुक पर सक्रिय हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर वायरल हो रहा दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो का टी-20 वर्ल्ड कप से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन 2 साल पुराना है। वीडियो में एंकर Akrobeto यूरोपियन फुटबॉल लीग से जुड़ी खबरें बता रहा है। एंकर फुटबॉल क्लबों के नाम का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाता है और हंसने लगता है। - Claim Review : जिम्बाब्वे न्यूज एंकर टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए आज के मैच के बाद खबर पढ़ते हुए हंस दिया।” - Claimed By : बशीर - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software