About: http://data.cimple.eu/claim-review/6121b19e75ab858d6ef0a9384e327f3706e91895e3932764fd12545f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पेड़ पर बनी कलाकृति की यह इमेज AI टूल की मदद से बनाई गई है, असली समझ की जा रही शेयर विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है। लोग तस्वीर को असली समझ के शेयर कर रहे हैं। - By: Umam Noor - Published: Apr 23, 2024 at 05:34 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से बनाई गईं तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। जिन्हे लोग असली समझ के शेयर करते हैं। अब इसी कड़ी में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति को पेड़ पर कलाकृति बनाते हुए देखा जा सकता है। पेड़ पर ट्रैक्टर बना हुआ नजर आरहा है। विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है। लोग तस्वीर को असली समझ के शेयर कर रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “टैलेंट दुःखों में पलता है और प्रकृति की गोद एवं गाँवों की जड़ों में खिलता निखरता है।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल वायरल तस्वीर को देखने से ही यह स्वाभाविक नजर नहीं आ रही है, वहीं पेड़ के पास रखी कुल्हाड़ी का आकार भी अलग है। शुरुआती जांच में ही हमें तस्वीर के एआई (AI) होने का अंदेशा हुआ। इसी बुनियाद पर हमने पड़ताल आगे बढ़ाई और इस फोटो को एआई की मदद से बनी तस्वीरों को चेक करने वाले टूल के जरिए चेक किया। हाइव मॉडरेशन के मुताबिक, इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना करीब 99.9 फीसदी है। वायरल तस्वीर को हमने एक अन्य एआई टूल ‘isitai.com’ पर भी चेक किया और यहां मिले नतीजे के मुताबिक, यह फोटो 87.99% एआई के जरिये बनी हुई है। वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई आर्टिस्ट अजहर मचावे से संपर्क कर उनको वायरल तस्वीर भेजी। उनका कहना है, “ये एआई जेनरेटेड इमेज हैं। ये असली नहीं हैं।” एआई से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में विस्तार से पढ़ा जा सकता है। फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले एक्स हैंडल की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर को 332 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है। लोग तस्वीर को असली समझ के शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : व्यक्ति ने पेड़ पर कलाकृति बनाई। - Claimed By : FB User: Pardeep Panwar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software