About: http://data.cimple.eu/claim-review/618185f418f4a7ceb1393415295e59dad5b7dfd36ede7bb04fa4bce4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम कासकर (Dawood Ibrahim) के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और वर्तमान प्रधानमंत्री अनवारुल हक के बताए जा रहे X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हैं. इस पोस्ट में दाऊद के लिए सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल कर उसे जहर दिए जाने की घटना पर दुख जताया गया है. यहां बता दें कि 18 दिसंबर की सुबह ये खबर आई कि दाऊद को कथित तौर पर किसी अज्ञात शख्स ने जहर दे दिया. इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रिपोर्ट लिखे जाने तक दाऊद का इलाज चल रहा है. वायरल ट्वीट : क्या ये सच है ? : नहीं वायरल स्क्रीनशॉट शहबाज शरीफ और अनवारुल हक के असली ट्वीट के नहीं बल्कि एडिटिंग के जरिए बनाए गए हैं. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने सबसे पहले शहबाज शरीफ और अनवारुल हक की X (पूर्व में ट्विटर) टाइमलाइन चेक की. यहां उनकी तरफ से किया गया दाऊद से जुड़ा 18 दिसंबर का कोई पोस्ट हमें नहीं मिला. लेकिन, सवाल उठता है कि हो सकता है उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया हो ? बिल्कुल हो सकता है पर ऐसा हुआ नहीं है, बताते हैं क्यों. हमने शहबाज शरीफ के X अकाउंट से दिए गए दूसरे पोस्ट्स के जवाब के ओरिजनल स्क्रीनशॉट लिए और उन्हें वायरल स्क्रीनशॉट से मिलाकर देखा. साफ समझ आ रहा है कि वायरल स्क्रीनशॉट असली पोस्ट का नहीं है. अब हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का डेटा एकत्रित करने वाली वेबसाइट Social Blade पर चेक किया कि शहबाज शरीफ ने 18 दिसंबर 2023 को कितने ट्वीट किए. क्योंकि वायरल स्क्रीनशॉट में ट्वीट 18 दिसंबर का ही बताया जा रहा है. इस डेटा में दिखाया गया है कि शहबाज शरीफ ने 18 दिसंबर को 1 ट्वीट किया है. वहीं पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री अनवार उल हक के ऑफिशियल अकाउंट से 18 दिसंबर को कोई ट्वीट ही नहीं हुआ. अब शहबाज का वो एक ट्वीट कौनसा है ? जो शहबाज शरीफ ने कतर की जनता को उनके नेशनल डे पर शुभकामनाएं देते हुए किया था. जाहिर है इसके अलावा कोई और ट्वीट 18 दिसंबर को शहबाज ने किया होता तो उसका डेटा भी सोशल ब्लेड पर होता. ट्विटर एडवांस सर्च की मदद से हमें पता चला कि शहबाज शरीफ और अनवार उल हक के उन X अकाउंट्स से कभी दाऊद इब्राहिम को लेकर कोई ट्वीट ही नहीं हुआ, जिनका बताकर फेक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है. (स्क्रीनशॉट देखने के लिए दाईं और स्वाइप करें) शहबाज शरीफ के अकाउंट से दाऊद को लेकर कभी कोई ट्वीट ही नहीं हुआ सोर्स : स्क्रीनशॉट/X निष्कर्ष : फेक स्क्रीनशॉट शेयर कर ये गलत दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री अनवार उल हक और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दाऊद इब्राहिम को लेकर X पोस्ट में सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे जहर दिए जाने की घटना पर खेद जताया. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software