About: http://data.cimple.eu/claim-review/62197b9f853b23e889b72faa14687316171705643302c61d238325b8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं ''अगर आदित्यनाथ को जिंदा रखना है तो ब्राह्मण समाज को मारना पड़ेगा''. दावा : रणदीप सुरजेवाला के इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ हिंसा का आव्हान किया है. क्या ये सच है ? : ये वीडियो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान का है. इसमें चुनावी भाषण देते हुए रणदीप सुरजेवाला बीजेपी पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो को अधूरा हिस्सा गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने वायरल वीडियो को कीफ्रेम में बांटकर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया. हमें Aaj Tak के यूट्यूब चैनल पर रणदीप सुरजेवाला के वी़डियो का लंबा वर्जन मिला. 30 सितंबर 2024 को अपलोड की गई इस वीडियो रिपोर्ट में 45 सेकंड के बाद रणदीप सुरजेवाला को कहते सुना जा सकता है कि, कहां गया बीजेपी का पूरा उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण नेतृत्व. एक-एक व्यक्ति से जाकर पूछ लीजिए. कानपुर पूछिए, बनारस पूछिए, लखनऊ पूछिए , मेरठ पूछिए. एक-एक व्यक्ति को चुन-चुनकर योगी आदित्यनाथ ने मारा है. एक-एक व्यक्ति को चुन-चुनकर चिह्नित करके बीजेपी के लोगों ने नकारा है. एक-एक व्यक्ति को चुन-चुनकर उनके नेतृत्व ने समाप्त किया है.रणदीप सुरजेवाला इसके बाद रणदीप सुरजेवाला वही बात कहते हैं, जो हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ''क्योंकि सब जानते हैं ये नेतृत्व इस देश के सबसे बड़े प्रांत से आता है और वो उत्तर प्रदेश है. इसलिए यदि आदित्यनाथ को जिंदा रखना है तो ब्राह्मण समाज को मारना पड़ेगा.'' निष्कर्ष : मतलब साफ है, रणदीप सुरजेवाला के अधूरे वीडियो को इस गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ हिंसा का आव्हान किया. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software