About: http://data.cimple.eu/claim-review/62d4cdf3d695071d31545c7ffd8a32ce99fb11b8c0ccb8fd83e9dab8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • मुस्लिम युवती से जबरन "जय श्री राम" बुलवाने के दावे से बांग्लादेश का वीडियो वायरल बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश के मीरपुर का है, जहां चोरी के आरोप में एक युवती को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई थी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवती के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ दावा किया जा रहा है हिंदुत्ववादी कट्टरपंथी एक मुस्लिम लड़की को जबरन "जय श्री राम" का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में "जय श्री राम" के नारे भी सुने जा सकते हैं. बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. वीडियो बांग्लादेश के मीरपुर का है, जहां साल 2025 में एक Pet Shop में चोरी के आरोप में एक युवती को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई थी. इसके अलावा मूल वीडियो के बैकग्राउंड में पीछे "जय श्री राम" वाला ऑडियो भी मौजूद नहीं है. सोशल मीडिया पर क्या है वायरल? एक्स पर कई यूजर्स ने वीडियो के साथ अंग्रेजी कैप्शन में दावा किया कि हिंदू कट्टरपंथी और बीजेपी समर्थक एक मुस्लिम लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे "JSR" का नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. (आर्काइव लिंक) फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स ने भी इसको शेयर करते हुए लिखा कि हिंदू धर्म के लोग मुस्लिम लड़की से जबरन "जय श्री राम" बुलवा रहे हैं. (आर्काइव लिंक) कुछ पाकिस्तानी हैंडल्स ने भी वीडियो को शेयर करते हुए इसी तरह मिलता-जुलता दावा किया. (आर्काइव लिंक) पड़ताल में क्या मिला: वीडियो बांग्लादेश का है वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने वीडियो को बांग्लादेश के मीरपुर का बताते हुए दावा किया था कि युवती को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था. यहां से हिंट लेकर हमने बंगाली में इससे संबंधित कीवर्ड सर्च किया. इसके जरिए हमें 13 सितंबर 2025 की एक फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता फुटेज साझा किया गया था. पोस्ट करने वाले बांग्लादेशी यूजर ने कैप्शन में लिखा था कि मीरपुर कॉलेज मार्केट में एक युवती दुकान से पैसे चुराते हुए पकड़ी गई थी. पोस्ट में इस लड़की का नाम अनिका बताया गया था, जो कि बांग्लादेश के बरिसाल की रहने वाली थी. आगे हमें Bd Tube Master News और Sylhetor News के फेसबुक पेज पर इस घटना से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट मिली. इन रिपोर्टों में भी बताया गया कि घटना मीरपुर कॉलेज मार्केट की है, जहां युवती को एक दुकान से पैसे चुराने के आरोप में पकड़ा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक वह बरिसाल की रहने वाली थी और एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थी. मूल वीडियो में नहीं है "जय श्री राम" का नारा Sylhetor News द्वारा शेयर किए गए मूल वीडियो में वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है. पूरे वीडियो में युवती अपना परिचय देते हुए बताती है कि उसके ससुराल वालों का कहना था कि फैक्ट्री की तनख्वाह पर्याप्त नहीं है, चोरी करने पर वह ज्यादा पैसे कमा सकती है. इसलिए वह चोरी करने लगी. इसके अलावा वीडियो में मोबाइल फोन पर दिखाया गया कथित चोरी का CCTV फुटेज भी शामिल है, जिस पर 2025 की तारीख दर्ज है. वीडियो में कहीं भी "जय श्री राम" का नारा या उसका कोई जिक्र शामिल नहीं है, जैसा कि वायरल वीडियो में सुनाई देता है. इससे स्पष्ट है कि भ्रामक दावा करने के लिए वीडियो में "जय श्री राम" की आवाज अलग से जोड़ी गई है.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 21 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software