About: http://data.cimple.eu/claim-review/631b134bf9a95132711799954b0df81ca0cdaee56ef9ce15274ab143     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: एआई निर्मित तस्वीरों से बना वीडियो कुंभकर्ण की तलवार के नाम पर वायरल श्रीलंका में कुंभकर्ण की तलवार मिलने के दावे के साथ वायरल वीडियो एआई निर्मित तस्वीरों से बनाया गया है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Oct 28, 2024 at 01:39 PM - Updated: Oct 28, 2024 at 01:58 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कुंभकरण की तलवार से नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चार तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। तस्वीरों के आधार पर बने इस वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि श्रीलंका में कुंभकर्ण की तलवार मिली है। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला है कि श्रीलंका में कुंभकर्ण की तलवार मिलने का दावा झूठा है। वीडियो को एआई निर्मित तस्वीरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Lakshmi Tripathi ने 28 अक्टूबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “श्रीलंका में मिली कुंभकर्ण की तलवार रामायण कोई मिथक नहीं है” पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें तलवारों की तस्वीरें अलग-अलग हैं। किसी व्यक्ति का चेहरा भी साफ नहीं है। हमने वीडियो की चारों तस्वीरों को अलग-अलग एआई डिटेक्शन टूल ट्रू मीडिया से चेक किया। इसमें चारों तस्वीरों के एआई निर्मित होने की संभावना जताई गई। इसके बाद हमने इन तस्वीरों को एआई डिटेक्शन टूल इल्यूमिनार्ती से चेक किया। इसमें पहली तस्वीर 93 फीसदी, दूसरी 57 फीसदी से ज्यादा, तीसरी 35 फीसदी और चौथी के 63 फीसदी एआई निर्मित होने की संभावना जताई गई। हमने इसकी अधिक जानकारी के लिए श्रीलंका के जर्नलिस्ट एपी माथन से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि यह फर्जी है। यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह वीडियो एआई निर्मित तस्वीरों से बनाया गया है। वीडियो को असली समझकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। गोरखपुर की रहने वाली यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है। निष्कर्ष: श्रीलंका में कुंभकर्ण की तलवार मिलने के दावे के साथ वायरल वीडियो एआई निर्मित तस्वीरों से बनाया गया है। - Claim Review : श्रीलंका में कुंभकर्ण की तलवार मिली है। - Claimed By : FB User- Lakshmi Tripathi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software