About: http://data.cimple.eu/claim-review/644731c36627d5743e51961ad2d2279f1fba69b7aab74d548c68670c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2011 में जापान में आई सुनामी का वीडियो पाकिस्तान का बताकर किया जा रहा वायरल बाढ़ के पानी में बहते कारों का यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं, जापान का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Aug 8, 2022 at 01:07 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कारों को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। वायरल दावे के अनुसार, वीडियो कराची, पाकिस्तान का है। विश्वास न्यूज ने जब पड़ताल की तो यह दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो 2011 में जापान में आई सुनामी का है। क्या है वायरल पोस्ट में? विश्वास न्यूज़ को अपने चैटबॉट नंबर +91 95992 99372 पर एक वीडियो चेक करने के लिए मिला। शेयर किए गए इस वीडियो में कारों को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर सुपरइम्पोज़्ड टेक्स्ट में लिखा है: “Karachi Pakistan Today” हिंदी अनुवाद “आज का कराची पाकिस्तान।” पोस्ट फेसबुक पर भी वायरल है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकालने के लिए InVID टूल का उपयोग किया। इसके बाद हमने कीफ़्रेम्स को Google रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें Youtube पर ‘2011 Japan Tsunami: Ishinomaki’ टाइटल के साथ यही वीडियो मिला। डिस्क्रिप्शन के अनुसार, वीडियो इशिनोमाकी गैस के कार्यालय की छत से (इशिनोमाकी शहर, मियागी प्रांत में) रिकॉर्ड किया गया था। हमें यह वीडियो ताकुरो सुजुकी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी इसी दावे के साथ अपलोडेड मिला कि यह जापान का वीडियो है। आप मूल वीडियो और वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट की तुलना इस कोलाज में देख सकते हैं: इसके बाद हमने गूगल मैप्स करके वायरल वीडियो की जगह को तलाशा। हमें जापान का वह स्थान मिला, जहां वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। इस संबंध में हमने पाकिस्तानी न्यूज चैनल न्यूज 24 एचडी के रिपोर्टर मोहम्मद कामरान से संपर्क किया। उन्होंने कहा: “वीडियो पाकिस्तान का नहीं है।” रॉयटर्स की एक खबर के अनुसार, हाल के दिनों में पाकिस्तान के कई हिस्सों में बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें। इस पोस्ट को Gapul tv नाम के यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। जब हमने यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया, तो हमने पाया कि इस पेज के 15,291 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: बाढ़ के पानी में बहते कारों का यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं, जापान का है। - Claim Review : पाकिस्तान में बाढ़ में बह गईं कारें - Claimed By : Gapul tv - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software