About: http://data.cimple.eu/claim-review/645a182e479c6de207e91d68f5f19e5fe51d4c015c0569662068aa17     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • लिफ्ट में दो लड़कियों के अपहरण का वीडियो कर्नाटक से जोड़कर झूठे दावे के साथ वायरल बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो मिस्र का पारिवारिक विवाद के कारण हुई एक घटना का है. पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले का वीडियो, जिसमें दो व्यक्ति दो लड़कियों को लिफ्ट से अपहपण कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि कर्नाटक के बैंगलोर में क्लोरोफार्म सुंघा कर हिन्दू लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा झूठा है. वीडियो मिस्र की राजधानी काहिरा का पारिवारिक विवाद के कारण हुई एक घटना का है. यह वीडियो भारत में सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है. फे़सबुक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कर्नाटक, बंगलौर-देखिए किस तरह यह लिफ्ट में से हिन्दू लड़कियों को क्लोरोफार्म सुंघा कर अपहरण कर रहे हैं लिफ्ट में बेहोश करके सीधे कार पार्किंग में खड़ी कार में दोनों लड़कियों को डाला और निकल गए,जिन लड़कियों और महिलाओं का अपहरण होता है उनका कभी पता भी नहीं चलता है, हमेशा के लिए गायब कर दी जाती हैं!!" एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है. फै़क्ट चेक बूम ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए सम्बंधित कीवर्ड्स के साथ गूगल पर सर्च किया. हमें Roya News नाम की एक वेबसाइट पर वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम के साथ न्यूज़ रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया कि मिस्र के काहिरा में एक लिफ्ट में दो लड़कियों का अपहरण करने का एक वीडियो वायरल हो गया है." वीडियो को मिस्र का बताए जाने के कारण हमने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से अरबी में एक विशिष्ट कीवर्ड्स ( تخدير فتاتين واختطافهما ) के साथ गूगल पर सर्च किया. हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो मिले. हमें बीबीसी न्यूज़ अरबी के यूट्यूब चैनल पर दिसम्बर 21, 2023 का वीडियो मिला, जिसमें यह वायरल वीडियो देखा जा सकता है. वीडियो के विवरण में बताया गया कि (हिंदी अनुवादित), "एक इमारत की लिफ्ट के अंदर से दो लड़कियों को "नशीला पदार्थ पिलाने और अपहरण" करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद मिस्र में लोगों का गुस्सा भड़क गया. मिस्र के गृह मंत्रालय ने जांच करने के बाद घटना की परिस्थितियों का खुलासा किया, जिसमें पता चला कि दोनों लड़कियों के पिता ने दो लोगों की सहायता से इस घटना को अंजाम दिया था." वीडियो से संकेत लेते हुए सर्च करने पर हमें इस घटना के सम्बंध में मिस्र के गृह मंत्रालय के अधिकारिक एक्स और फे़सबुक अकांउट पर दिसम्बर 20, 2023 की पोस्ट मिली, जिसमें बताया गया कि "जांच करने पर पता चला कि दिसम्बर 13, 2023 को दोनों लड़कियों की मां ने (पुलिस के निवासी विभाग) को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया कि उनके पूर्व पति (एक देश में अकाउंटेंट) और उसके साथ आए अन्य लोग, उसकी इच्छा के बिना उसके दो बच्चों में से एक को लेकर चले गए. " #وزارة_الداخلية.— وزارة الداخلية (@moiegy) December 20, 2023 فى إطار جهود أجهزة الوزارة لكشف ملابسات مقطع فيديو تم تداوله على مواقع التواصل الإجتماعى يظهر خلاله شخصين يقومان بإصطحاب طفلتين من أحد المصاعد . بالفحص تبين أنه بتاريخ 2023/12/13 تقدمت والدة الطفلتين (مقيمة بدائرة قسم شرطة #مدينة_نصر_ثالث_بالقاهرة) ببلاغ للقسم… pic.twitter.com/v2ERRCtHp1 अरबी न्यूज़ वेबसाइट अल अरेबिया में गृह मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि " जांच करने पर, यह पता चला कि दोनों लड़कियों के पिता ने वीडियो में दिखाई गई घटना को अंजाम देने के लिए दो लोगों की मदद मांगी और घटना की उसी तारीख को वह अपनी बेटी के साथ देश छोड़कर चले गए. उनकी बेटी, काहिरा के हवाई अड्डे के माध्यम से अपनी मर्जी और इच्छा से किसी एक देश में गई, जैसा कि सुरक्षा निगरानी कैमरों से साबित हुआ है. पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक को वीडियो में दो लड़कियों के पिता के साथ दिखाया गया था और दूसरा कार का चालक घटना को अंजाम दे रहा था. उन्होंने पैसे के बदले में दो लड़कियों के पिता के साथ समझौते में उल्लिखित घटना को अंजाम देना स्वीकार किया था. कानूनी उपाय किए गए और विभाग ने जांच अपने हाथ में ले ली."
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software