About: http://data.cimple.eu/claim-review/64babe099e549da466d6d2c1f3d4a8c47ef8b8eb140ebad060d1cc56     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शराब बांटने के इस वीडियो का किसान आंदोलन से नहीं है कोई संबंध, वायरल वीडियो लुधियाना का है विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल किया जा रहा शराब बांटने का यह वीडियो लुधियाना के एक गांव काउंके कलां में हुए बाबा रोडू शाह जी मेले का है। वीडियो का हालिया चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। साल 2021 के वीडियो को कुछ लोग भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Feb 19, 2024 at 05:40 PM - Updated: Feb 19, 2024 at 06:27 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शराब से भरे बड़े-बड़े ड्रमों को देखा जा सकता है। वीडियो में कुछ लोग भीड़ में शराब को बांटते हुए नजर आ रहे हैं। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को किसान आंदोलन से जोड़ते हुए वायरल कर हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। हमें पता चला कि वायरल वीडियो साल 2021 में लुधियाना के बाबा रोडू शाह में लगे मेले के दौरान का है। वीडियो का हालिया चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ‘Amit Seth’ ने 17 फरवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “कैमरे पर ब्लैकमेल करेंगे कि हम गरीब किसान, “अन्नदाता” हैं कैमरे के पीछे की हकीकत- “शराब दारू लंगर का आनंद #FarmerProtest2024 #FarmersProtest “ इस वीडियो को किसान आंदोलन का समझकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। फेसबुक यूजर Sukhvir Singh Virk ने इस वीडियो को 15 सितंबर 2021 को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार,”यह लोग शराब नहीं पीते,यह लोग बाबा रोडू शाह काउंके कलां वालों का प्रसाद ले रहे हैं। इसलिए शराबी नहीं कहना श्रद्धा भावना की बात है अगर आप शराबी कहोगे तो भावनाएं आहत हो सकती है।” सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो से मिलता- जुलता वीडियो जरनैल सिंह नाम के फेसबुक यूजर द्वारा पोस्ट मिला। 6 सितंबर 2021 को शेयर वीडियो में 7 मिनट के बाद से वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य देखे जा सकते हैं। वीडियो में वही लोग नजर आ रहे हैं, जो वायरल वीडियो में मौजूद है। डेली न्यूज पंजाब के नाम के फेसबुक पेज पर भी इस मेले का वीडियो मिला। 7 सितंबर 2021 को पोस्ट किए गए वीडियो में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य देखे जा सकते हैं। वीडियो के अनुसार, यह जगराओं काउंके कलां में बाबा रोडू शाह जी के मेले के दौरान का है। वायरल वीडियो को कई अन्य फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है। इससे पहले भी इस मेले का एक वीडियो किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल किया गया था। विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। उस फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने लुधियाना दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर दिलबाग दानिश से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह दावा गलत है। वीडियो लुधियाना के बाबा रोडू शाह का मेला का है। वहां इसी तरह से शराब दी जाती है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के एक हजार मित्र हैं। यूजर को फेसबुक पर 306 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल किया जा रहा शराब बांटने का यह वीडियो लुधियाना के एक गांव काउंके कलां में हुए बाबा रोडू शाह जी मेले का है। वीडियो का हालिया चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। साल 2021 के वीडियो को कुछ लोग भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : शराब बांटे जाने का यह वीडियो हालिया किसान आंदोलन का है। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Amit Seth - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software