About: http://data.cimple.eu/claim-review/64f7d3ca2df73391c1689709c08d96f31a2978a0f1454fd383c44c70     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के नाम पर वायरल हो रही है एक फिल्म की क्लिप - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 5, 2019 at 05:00 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्वामी विवेकानंद के उस भाषण का है, जो उन्होंने 11 सितंबर1983 में शिकागो में दिया था। विश्वास टीम की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी निकला। यह वीडियो ‘स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा’ नाम की फिल्म का एक सीन है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर अजित पतकी ने एक वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा, ‘‘स्वामी विवेकानंद दुर्मिळ क्लिप, खरंच ओरीजिनल आहे कि रिमेक, सांगता येत नाही। Rare original Video … September 13, 1893 …… Chicago Universal Society ….. swami Vivekananda speach Press…दुर्लभ ओरिजनल वीडियो स्वामी विवेकानन्द ने अमेरिका के शिकागो में 13 सितम्बर1893 को दिया व्याख्यान।’’ इस वीडियो को दूसरे भी कई यूजर्स सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पड़ताल विश्वास टीम ने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। पहली ही नजर में हमें वीडियो किसी फिल्म का सीन लगा। इसलिए हमने यूटयूब की मदद ली। यूट्यूब में हमने swami vivekananda speech लिखकर सर्च किया। हमें तीसरा लिंक ही एक मूवी का मिला। इसका नाम था ‘स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा।’ यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में मौजूद है। इसके बाद हमने इस फिल्म पर क्लिक किया। हमें पता लगा कि विवेकनंद के ओरिजनल भाषण के नाम पर जो क्लिप वायरल हो रही है, वह इसी फिल्म का एक सीन था। यूटयूब पर इस फिल्म को Sri Ramakrishna Math Chennai की ओर से 28 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया था। पूरी फिल्म 2:07 घंटा की है। ओरिजनल फिल्म के 13:35वें मिनट से लेकर 16वें मिनट के सीन को क्रॉप करके अब वायरल किया जा रहा है। पड़ताल के दौरान हमें यह भी पता लगाना था कि फिल्म में स्वामी विवेकानंद की भूमिका किस कलाकार ने निभाई थी। हमारी जांच में पता लगा कि कन्नड़ मूवी के एक्टर बालाजी मनोहर ने यह भूमिका निभाई थी। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने रामकृष्ण मिशन से ईमेल से संपर्क किया। इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी। रामकृष्ण मिशन के कार्यालय की ओर से हमें जानकारी दी गई कि विवेकानंद के शिकागो भाषण के नाम से वायरल वीडियो फेक है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अंत में विश्वास न्यूज ने अजित पतकी नाम के फेसबुक अकाउंट की सोशल स्कैनिंग की। इससे हमें पता लगा कि यह यूजर महाराष्ट्र के नासिक में रहता है। इसकी वॉल पर हमें कई सारे वायरल वीडियो मिले। निष्कर्ष : विश्वास टीम की जांच में ‘शिकागो में स्वामी विवेकानंद के भाषण’ के असली वीडियो के नाम पर वायरल क्लिप फर्जी निकली। यह क्लिप ‘स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा’ नाम की फिल्म का एक सीन है। - Claim Review : स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण का असली वीडियो - Claimed By : फेसबुक यूजर अजित पतकी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software